INDvsPAK भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला 28 सितंबर को दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। यह एशिया कप के इतिहास में पहली बार है जब यह दोनों टीमें आमने सामने खिताबी मुकाबले में आमने सामने होंगी।
यह हमेशा कौतूहूल का विषय रहा है कि 21वीं सदी की शुरुआत में 4 टूर्नामेंट वाले इस एशिया कप में पाक और भारत का फाइनल कैसे ना हो सका एशिया कप साल 1984 से खेला जा रहा है। पहले इस कप में मुख्यत: भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका शामिल रहे। 21वीं सदी की शुरुआत में बांग्लादेश को इसमें शामिल किया तो वहीं अफगानिस्तान साल 2014 में इस कप से जुड़ी। हैरत की बात यह है कि फाइनल में हमेशा ऐसे समीकरण बैठे कि दर्शक INDvsPAK भारत बनाम पाकिस्तान की खिताबी भिड़ंत फैंस देख ही नहीं पाए।
जबकि आईसीसी टूर्नामेंट में यह दो देश 2 बार 2007 के टी-20 विश्वकप और 2017 के चैंपियन्स ट्रॉफी फाइनल में खेले थे। हालांकि इन दोनों टूर्नामेंट्स में भी यह दोनों टीमें सिर्फ 2 बार भिड़ी थी यह पहली बार है कि दोनों टीम 3 बार किसी बहुराष्ट्रीय टू्र्नामेंट में भिड़ रही है। इस टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज और सुपर 4 में भारत पाकिस्तान को 7 और 6 विकेटों से हरा चुका है।
यह इस कारण हुआ कि कभी भारत तो कभी पाकिस्तान फाइनल में पहुंचने में असफल रहे। जैसे साल 2022 में भारत फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहा तो 2023 में पाकिस्तान फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहा। जान लेते हैं कि कब किसके बीच एशिया कप का खिताबी मुकाबला हुआ और कौन विजेता साबित हुआ।
साल
विजेता
उपविजेता
1986
श्रीलंका
पाकिस्तान
1988
भारत
श्रीलंका
1990-91
भारत
श्रीलंका
1995
भारत
श्रीलंका
1997
श्रीलंका
भारत
2000
पाकिस्तान
श्रीलंका
2004
श्रीलंका
भारत
2008
श्रीलंका
भारत
2010
भारत
श्रीलंका
2012
पाकिस्तान
बांग्लादेश
2014
श्रीलंका
पाकिस्तान
2016
भारत
बांग्लादेश
2018
भारत
बांग्लादेश
2022
श्रीलंका
पाकिस्तान
2023
भारत
श्रीलंका
1984 का एशिया कप एक सीरीज जैसा था जिसमें भारत श्रीलंका और पाकिस्तान ने एक दूसरे से एक एक मैच खेला था। इस कप को भारत ने कुल अंको के आधार पर जीता क्योंकि दोनों मैचों में वह श्रीलंका और पाकिस्तान को हरा चुका था।