रोहित शर्मा ने जीता टॉस, 8 ओवर के मैच में किया फील्डिंग का फैसला (Video)

शुक्रवार, 23 सितम्बर 2022 (21:18 IST)
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने नागपुर टी-20 में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया।गीले आउटफील्ड के कारण विलंब के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच शुक्रवार को रात्रि 09:30 बजे से खेला जायेगा और एक पारी में केवल आठ ओवर फेंके जायेंगे।

Toss Update #TeamIndia have elected to bowl against Australia in the second #INDvAUS T20I.

Follow the match  https://t.co/LyNJTtkxVv pic.twitter.com/aZnXCQCl4a

— BCCI (@BCCI) September 23, 2022
मैच से पहले टॉस 09:15 बजे हुआ। पावरप्ले दो ओवर का होगा और एक गेंदबाज भी अधिकतम दो ही ओवर फेंकेगा। एक गेंदबाज सिर्फ 2 ओवर ही कर सकता है। इसके साथ ही स्लो ओवर रेट के कारण कोई भी पेनल्टी नहीं लगेगी। साथ ही मैच में कोई ड्रिंक्स ब्रेक नहीं होगा। वहीं पारी के दौरान ब्रेक भी सिर्फ 10 मिनट का होगा।



1st Innings: 9:30 -10:04 PM
Interval: 10:04 - 10:14 PM
2nd Innings: 10:14-10:48 PM
Powerplay 2 Overs
A maximum of 2 Overs per bowler
No in game penalty for Slow-Over rate
No drinks break#TeamIndia | #INDvAUS pic.twitter.com/7cw5nsyjAS

— BCCI (@BCCI) September 23, 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें