जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी (Video)

गुरुवार, 18 अगस्त 2022 (12:46 IST)
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। राहुल सर्जरी और कोविड-19 से उबरने के दो महीने बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।

तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने भी टीम में वापसी की है। वह चोट के कारण पांच महीने के ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं।टीम इंडिया की अंतिम ग्यारह में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव स्पिनर है और विकेटकीपिंग की जिम्ेदारी संजू सैमसन को दी गई है।

राहुल ने टॉस जीतने के बाद कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है। शुरुआत में थोड़ी नमी हो सकती है। पहले गेंदबाजी करने और पहले घंटे का फायदा उठाने का अच्छा मौका है।”

pic.twitter.com/ErjaSGM6T8

— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) August 18, 2022
भारत के लिये दीपक चहर लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। वेस्ट इंडीज दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले शिखर धवन और शुभमन गिल को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गयी है, जबकि कप्तान राहुल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।

Captain KL Rahul calls it right at the toss and we will bowl first in the 1st ODI.

A look at our Playing XI for the game.

Live - https://t.co/gVIUAMttDe #ZIMvIND pic.twitter.com/QEgpf7yIp0

— BCCI (@BCCI) August 18, 2022
भारतीय टीम : शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन, केएल राहुल, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, दीपक चहर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

 playing XI #ZIMvIND | #KajariaODISeries | #VisitZimbabwe pic.twitter.com/Nww7Hoi3Ka

— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) August 18, 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी