केएल राहुल ने फिर जीता टॉस, जिम्बाब्वे के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

शनिवार, 20 अगस्त 2022 (13:17 IST)
भारतीय कप्तान लोकेश राहुल ने जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शनिवार को यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।भारत ने एक बदलाव करते हुए दीपक चाहर की जगह शारदुल ठाकुर को मौका दिया है।

pic.twitter.com/GZIV9CZJRa

— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) August 20, 2022
जिंबाब्वे ने इस मैच में ताकुजवनाशे केइतानो और तनाका चिवांगा को अंतिम एकादश में शामिल किया है। तादिवनाशे मारूमानी और रिचर्ड एनगारवा को बाहर किया गया है।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी