दूसरा टी20: भारत ने टॉस जीता, किया गेंदबाजी का फैसला (वीडियो)

शनिवार, 26 फ़रवरी 2022 (18:35 IST)
भारत ने धर्मशाला में श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दूसरे टी-20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यह फैसला भारत ने नम माहौल को देखकर किया है क्योंकि आज धर्मशाला में खासी बारिश हुई थी।

Toss Update: INDIA will bowl first #INDvSL pic.twitter.com/7XjTdeyBZB

— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) February 26, 2022

भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि श्रीलंका की टीम में दो बदलाव किये गए हैं। बुनुरा फर्नांडो और दनुष्का गुनतिलका की वापसी हुई है और वैंडरसे और लियानगे बाहर हुए हैं।

कोविड के कारण नहीं हुआ था परंपरागत स्वागत

शुक्रवार 25 तारिख को दोनों टीमों के खिलाड़ी हिमाचल के गग्गल एयरपोर्ट पहुंचें। श्रीलंका की टीम दोपहर 12 बजे के बाद आयी जबकि टीम इंडिया के सितारे 3 बजे के बाद  आयी इसके बाद दोनों टीमें होटल रेडिसन के लिए रवाना हुई।

एचपीसीए के निदेशक संजय शर्मा ने बताया कोविड-19 महामारी के चलते इस बार खिलाड़ी बायोबबल में रहे, इसलिए पारंपरिक हिमाचली स्वागत नहीं हो पाया। जिस होटल में खिलाड़ियों को ठहराया जा रहा है उसका स्टाफ भी बायोबबल के दायरे में रहा।

टीमें इस प्रकार हैं :

Captain @ImRo45 wins the toss and elects to bowl first in the 2nd T20I.

An unchanged Playing XI for #TeamIndia

Live - https://t.co/ImBxdhXjSc #INDvSL @Paytm pic.twitter.com/DdEebeL2rP

— BCCI (@BCCI) February 26, 2022
भारत : 1 रोहित शर्मा (कप्तान), 2 इशान किशन (विकेटकीपर), 3 श्रेयस अय्यर, 4 संजू सैमसन, 5 दीपक हुड्डा, 6 वेंकटेश अय्यर, 7 रवींद्र जडेजा, 8 हर्षल पटेल, 9 भुवनेश्वर कुमार, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 युज़वेंद्र चहल

Two changes for

Danushka and Binura IN for Janith Liyanage and Vandersay #INDvSL pic.twitter.com/bzkBZeE7FX

— Sri Lanka Cricket  (@OfficialSLC) February 26, 2022
श्रीलंका : 1 पथुम निसंका, 2 कमिल मिशारा, 3 चरिथ असलंका, 4 दनुष्का गुनतिलका, 5 निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), 6 दसून शनका (कप्तान), 7 चमिका करुणारत्ने, 8 दुश्मांता चमीरा, 9 बुनुरा फर्नांडो, 10 प्रवीण जयाविक्रमा, 11 लहिरु कुमारा

वेबदुनिया पर पढ़ें