IND vs SA तीसरा टेस्ट: Day 2, पहले ही घंटे में भारतीय तेज गेंदबाजों ने दो बार उखाड़े स्टंप्स

बुधवार, 12 जनवरी 2022 (15:11 IST)
भारतीय तेज गेंदबाजों के लिए दक्षिण अफ्रीका में पिच खासी मदद कर रही है। जॉहन्सबर्ग में दूसरे टेस्ट के चौथे दिन के अंतिम सत्र को छोड़ दिया जाए तो भारतीय तेज गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका में मेजबानों से भी ज्यादा घातक साबित हुए हैं।

केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन पर भी भारतीय गेंदबाजों ने पहले घंटे में शानदार गेंदबाजी का मुजायरा किया। पहले दिन 17 रनों पर अपने कप्तान का विकेट खोकर खेल रही दक्षिण अफ्रीका दूसरे दिन एक भी रन जोड़ने से पहले अपना दूसरा विकेट गंवा बैठी।

A wicket straight up!

Bumrah snares Markram with a peach, and South Africa are 17/2!

Watch #SAvIND live on https://t.co/CPDKNxpgZ3 (in select regions)#WTC23 | https://t.co/Wbb1FE2mW1 pic.twitter.com/9obg8KfXcZ

— ICC (@ICC) January 12, 2022
जसप्रीत बुमराह ने दूसरे दिन की अपनी दूसरी ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज एडम मार्करम को बोल्ड कर दिया। इसके बाद रात्रि प्रहरी केशव महाराज ने पीटरसन के साथ थोड़ी देर तक साथ निभाया।

ALSO READ: भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकती है टी-20 सीरीज, यह दो देश भी हो सकते हैं शामिल

लेकिन मोहम्मद सिराज की जगह शामिल हुए उमेश यादव ने अपना कमाल दिखाया और केशव महाराज का मिडिल स्टंप उखाड़ दिया। महाराज ने अपनी क्षमता के मुताबिक 25 रन बनाए।

Umesh Yadav knocks off the middle stump of the nightwatchman

Keshav Maharaj goes for 25 and South Africa lose their third with the score on 45.

Watch #SAvIND live on https://t.co/CPDKNxoJ9v (in select regions)#WTC23 | https://t.co/Wbb1FE1P6t pic.twitter.com/Y7akZQy8Jr

— ICC (@ICC) January 12, 2022
हालांकि दक्षिण अफ्रीका 50 रनों से पहले ही 3 विकेट खो चुका है और उसके सामने  पहले टेस्ट जैसी स्थिति सामने खड़ी है। मेजबानों के सामने मुश्किल यह है कि अनुभवी कप्तान कल रात ही पवैलियन रवाना हो चुके हैं और बाकी बल्लेबाजों ने पिछले 2 टेस्ट मैचों में बड़ी पारियां नहीं खेली है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी