रांची के ईशान किशन मना रहे हैं जन्मदिन, माही की तरह लंबे समय दिखेंगे विकेट के पीछे

मंगलवार, 18 जुलाई 2023 (13:12 IST)
रांची ने भारत को एक महान विकेटकीपर बल्लेबाज दिया था जिसका नाम था महेंद्र सिंह धोनी। अपने गुरु के पदचिन्हों पर चलते हुए Ishan Kishan ईशान किशन इस ही शहर के हैं और अब लगभग हर फॉर्मेट में विकेट के पीछे खड़े हुए नजर आते हैं। अपना 26वां जन्मदिन बनाने वाले ईशान किशन का भविष्य काफी उज्जवल है।

Wishing #TeamIndia’s promising wicketkeeper-batter - @ishankishan51 a very Happy Birthday  pic.twitter.com/fpuNcKxBbD

— BCCI (@BCCI) July 18, 2023
ऐसा रहा है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन

ईशान किशन एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जो धोनी के शहर रांची से आते हैं। उन्होंने आईपीएल में दर्शको को बेहद प्रभावित किया है। किशन आईपीएल में रोहित शर्मा की टीम, मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। उनका T-20 डेब्यू 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ था। किशन ने उस मैच में 32 गेंदों में 56 रन बनाए थे। वे तबसे अब तक कुल 27 T-20I मैच खेल चुकें हैं जिसमे उन्होंने 25.12  औसत से 653 रन (सर्वाधिक:89) बनाए हैं।   एक दिवसीय क्रिकेट में उन्होंने 14 मैचों में 510 रन बनाए हैं जिसमे एक दोहरा अर्धशतक भी शामिल है।

वैसे तो ईशान किशन को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दल में भी शामिल किया गया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम प्रबंधन ने एक तुलनात्मक अनुभवी केएस भरत को तरजीह दी थी। लेकिन अब टीम  प्रबंधन सफेद लिबास में ईशान किशन का प्रयोग करना चाहती है। ईशान किशन ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में पदार्पण किया था। ईशान किशन के पहले रन लेने के बाद ही रोहित शर्मा ने पारी घोषित कर दी थी। अपने पहले टेस्ट में  ईशान किशन ने खाता खोलने के लिए 20 गेंदें ली थी।

Happiest birthday ishuuuuuuu#IshanKishan pic.twitter.com/CjpwOKaZ8G

— Dhwani (@Dhwani_1997) July 17, 2023
IPL में है बस शतक का इंतजार

आईपीएल की अगर बात की जाए तो वह सबसे महंगे खिलाड़ियों में से शुमार हैं। साल 2022 की नीलामी में मुंबई इंडियन्स ने उनको अपने खेमे में वापस लेने के लिए 15.25 करोड़ रुपए खर्च किए थे।अब तक वह अपने 91 मैचों के करियर में 29 की औसत और 134 रनों की स्ट्राइक रेट से 2324 रन बनाए हैं। उन्होंने 15 शतक बनाए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 99 का रहा है। इस दौरान वह 220 चौके और 103 छक्के लगा चुके हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी