धोनी के बाद रांची में खेलने वाले दूसरे स्थानीय क्रिकेटर बने ईशान, 7 छक्कों से बांधा समा

WD Sports Desk

सोमवार, 10 अक्टूबर 2022 (12:54 IST)
रांची: झारखंड के ईशान किशन ने रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए एकदिवसीय मैच में 93 रन की विस्फोटक पारी खेलकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

किशन ने अपनी 93 रनों की पारी में चार चौके और सात गगनचुंबी छक्के लगाए। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका उच्चतम स्कोर है। किशन हालांकि एकदिवसीय क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ने से चूक गये और ब्योर्न फोर्टिन की गेंद पर हेंड्रिक्स को कैच दे बैठे। शतक से चूक जाने पर किशन काफी निराश हुए और आउट होने के बाद कुछ क्षणों तक विकेट पर रुके रहे।

B. O. O. M! @ishankishan51 went aerial & did that with some might! #TeamIndia

Follow the match  https://t.co/6pFItKAJW7

Don’t miss the LIVE coverage of the #INDvSA match on @StarSportsIndia. pic.twitter.com/vsne3WHFQq

— BCCI (@BCCI) October 9, 2022
कुछ ही गेंद पहले कगीसो रबाड़ा को उन्होंने आसान कैच दिया था लेकिन रबाडा जो गिल को ऐसे ही आउट कर चुके थे, यह मौका नहीं पकड़ पाए।

महेंद्र सिंह धोनी के बाद किशन अपने घरेलू मैदान जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम रांची में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले झारखंड के दूसरे खिलाड़ी हैं। किशन का यह आठवां एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच है जबकि रांची में वह पहली बार खेले हैं।

रविवार से  पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किशन का उच्चतम स्कोर 59 रन था जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2021 में कोलंबो में अपने पदार्पण मैच में बनाया था। किशन ने अपना दूसरा अर्धशतक जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 2022 में बनाया था।

Feel for Ishan kishan, just 7 runs short.
Well Played Ishan Kishan pic.twitter.com/6O7idhg5PR

— Aru (@Aru_Ro45) October 10, 2022
साथ ही, रविवार से पहले अंतरराष्ट्रीय मैचों में किशन का सबसे बड़ा स्कोर 89 रन था जो उन्होंने लखनऊ में श्रीलंका के विरुद्ध खेले गये टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बनाया था। किशन झारखंड रणजी टीम के कप्तान रहने के अलावा अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम के भी कप्तान रह चुके हैं।स्थानीय जनता को रोमांचित करने वाले ईशान किशन मैच खत्म होने के बाद अपने परिवार वालों से भी मिले। और रांची की जनता ने उनके साथ मिलकर सेल्फी भी ली।

Fan interactions with local lad @ishankishan51

P.S. - Also, Ishan delivers a special fan note to @imShard  #TeamIndia | #INDvSA pic.twitter.com/6DWYVmNohh

— BCCI (@BCCI) October 9, 2022
टी-20 टीम से बाहर होने के बाद बड़ी पारी

गौरतलब है कि अपने पहले टी-20 में अर्धशतक बनाने वाले ईशान किशन एक बड़ा नाम बन गए थे। लेकिन लगातार खराब फॉर्म के कारण वह अब दूसरे दर्जे की टीम में ही खेलते हुए दिखते हैं। लखनऊ में भी वह संघर्ष करते हुए दिख रहे थे। यह पारी यकीनन उनको आत्मविश्वास देगी ताकि वह फिर एक बार बड़े नामों वाली टीम में खुद को पा सकें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी