'हर कुत्ते पर पत्थर मत मारो', जसप्रीत बुमराह ने यह लिखकर आग में डाला घी

WD Sports Desk

गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (13:53 IST)
हाल ही में टी-20 विश्वकप से बाहर होने वाले जसप्रीत बुमराह ने अपने इंस्टा अकाउंट से पोस्ट डालकर आग में घी डाल दिया है। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टेल चर्चिल का एक पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किया जिस पर लिखा था। अगर हर कुत्ते पर रुककर पत्थर मारोगे तो वहां नहीं पहुंच पाओगे जहां पहुंचना है। संभवत यह जसप्रीत बुमराह ने अपने ट्रोलर्स को जवाब दिया है जो इस बात से नाखुश थे कि बुमराह सिर्फ टी-20 विश्वकप के समय चोटिल होते हैं आईपीएल के वक्त नहीं।

Jasprit Bumrah’s latest Instagram story speak volumes #jaspritbumrah #cricket #teamindia pic.twitter.com/vf3vVK1Jkn

— Sportskeeda (@Sportskeeda) October 5, 2022
भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण टी20 विश्वकप में नहीं खेल पाने से बेहद निराश थे लेकिन वह इस प्रतियोगिता के दौरान अपनी टीम का उत्साहवर्धन करते रहेंगे।

बुमराह ने ट्वीट किया था, ‘‘ बेहद निराश हूं कि मैं इस बार टी20 विश्वकप का हिस्सा नहीं बन पाऊंगा, लेकिन अपने प्रियजनों से मिली शुभकामनाओं, सहयोग और समर्थन के लिए आभारी हूं। चोट से उबरने के दौरान मैं टीम का उत्साहवर्धन करता रहूंगा।’’

हालांकि इसके बाद ट्विटर ट्रोल्स ने उनकी आईपीएल के अगले सत्र को लेकर खासी ट्रोलिंग की। जिसका जवाब उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लिखकर दिया।

Jasprit Bumrah ruled out of ICC Men’s T20 World Cup 2022 but will play IPL 2023.

BCCI = Jay Shah pic.twitter.com/kzZTNIuRc9

— Rego fernando (@icareall_rf) October 3, 2022

Jasprit Bumrah ruled out of ICC Men’s T20 World Cup 2022 but will play IPL 2023. pic.twitter.com/XAQx0Lj9QH

— Cric kid  (@ritvik5_) October 3, 2022

Jaspit Bumrah missed the T20 World Cup but he knows that he will be back right before the IPL 2023. pic.twitter.com/HIDpCkLUuj

— Asli Imran Khan (@aslimrankhan) October 4, 2022

Don't worry bro get ready for IPL 2023.. pic.twitter.com/Z9BsDlXJKz

— Adil Mustafa (@ateeb1988) October 4, 2022

Resting for IPL 2023 pic.twitter.com/RRYm6rHZQl

— SM (@in_side_outH) October 3, 2022


बुमराह पहले भी पीठ दर्द से परेशान रहे हैं। उन्हें 2019 में इसी वजह से तीन महीने तक बाहर रहना पड़ा था लेकिन इस बार उन्हें चार से छह महीने तक बाहर रहना पड़ सकता है।

लेकिन अगर इस साल 2019 को ही शुरुआत माना जाए तो जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियन्स के लिए 70 मैचों में से सिर्फ 1 मैच में बाहर बैठने का मन बनाया था और भारत के लिए वह अब तक इतने ही मैचों में से 54 में बाहर बैठ चुके हैं।

बुमराह ने इस साल भारत की तरफ से तीनों प्रारूपों में समान पांच - पांच मैच खेले जबकि इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की तरफ से उन्होंने 14 मैच खेले।

(Edited By- Avichal Sharma)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी