डुमिनी के घर आई एक नन्हीं परी

गुरुवार, 27 अगस्त 2015 (15:10 IST)
केपटाउन। मैदान पर अपने प्रदर्शन से विरोधियों के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर जेपी डुमिनी एक नन्ही-सी बच्ची के पिता बन गए हैं। 
31 वर्षीय जेपी की पत्नी सु डुमिनी ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है और इस नन्हे मेहमान का नाम  ‘इसाबेला’ रखा गया है।
 
डुमिनी ने बेटी की फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा कि उनके घर ये खुशी रविवार को आई। अब देर रात  तक जागना शुरू हो गया है। 
 
पत्नी के गर्भवती होने से डुमिनी न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से हट गए थे। दोनों की शादी को 7 वर्ष से  अधिक समय हो गया है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें