महिला क्रिकेट वनडे मैच में एक गेंदबाज ने डाल दिए 11 ओवर , अंपायर से हुई चूक

शनिवार, 1 जुलाई 2023 (16:42 IST)
Eden Carson Bowls 11 Overs In ODI : न्यूजीलैंड की महिला टीम की ऑफस्पिनर Eden Carson ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 11 ओवर डाल कर अपनी टोपी पर एक विचित्र पंख लगा डाला है। उन्होंने 30 June को ऑन फील्ड अंपायरों की स्पष्ट गिनती ना करने की गलती की वजह से यह विचित्र रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

श्रीलंका की पारी के 45वें ओवर तक Eden Carson ने अपने 10 ओवर पूरे कर लिए थे लेकिन उन्होंने उसके बाद एक और ओवर डाला और 11वे ओवर में 5  डॉट बॉल सहित सिर्फ एक ही रन दिया। अपने स्पेल के बाद उनके बोलिंग आंकड़े 2/41 थे।
 

New Zealand off spinner Eden Carson bowls 11 overs in an ODI against Sri Lanka yesterday.

She finished with the spell of 2/41 in 11 overs. pic.twitter.com/XgqGLjehI6

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 1, 2023
मैच की बात करें तो श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलीजा रही है। इस सीरीज का पहला मैच श्रीलंका टीम ने जीता था।  दूसरा मैच Galle International Cricket Stadium, Srilanka में खेला गया जिसमे न्यूज़ीलैंड की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैंसला किया था। उन्होंने अपनी पारी  में 7 विकेट खोकर श्रीलंका के सामने 329 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे श्रीलंकाई टीम चेस करने में नाकामयाब रही और 48.4 ओवरों में 218 रन बना कर ही ढेर हो गई। सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है। दोनों टीमों के बीच निर्णायक मुकाबला 3 जुलाई को खेला जाएगा।

क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल तो है ही साथ ही साथ इतने बड़े खेल में छोटी छोटी बातें भी होती रहती हैं जो तकनीकी तौर पर बेहद बड़ी होती हैं

मसलन आज न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका के मैच में अंपायर और कप्तान की ग़लती से #EdenCarson ने 50 ओवर के मैच में 11 ओवर डाल दिए  pic.twitter.com/TLcUX1hySn

— Syed Hussain (@imsyedhussain) June 30, 2023

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी