मेंडिस के नाबाद शतक से श्रीलंका मजबूत

मंगलवार, 7 मार्च 2017 (19:40 IST)
गाले। कुशल मेंडिस की नाबाद 166 रन की बेहतरीन पारी से श्रीलंका ने बांग्‍लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन मंगलवार को चार विकेट पर 321 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।
         
मेंडिस ने 242 गेंदों पर नाबाद 166 रन में 18 चौके और दो छक्के लगाए। मेंडिस ने असेला गुणारत्ने (85) के साथ चौथे विकेट के लिए 43 ओवर में 196 रन की साझेदारी की। गुणारत्ने ने 134 गेंदों की अपनी पारी में सात चौके लगाए। 
         
22 वर्षीय मेंडिस का यह दूसरा टेस्ट शतक है और वह अपने सर्वश्रेष्ठ 176 रन से मात्र 10 रन ही पीछे हैं। मेंडिस ने अपनी इस पारी से टेस्ट क्रिकेट में 15वें टेस्ट में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें