टेस्ट क्रिकेट में 250 महेंद्र ‍सिंह धोनी के कैच

शनिवार, 27 दिसंबर 2014 (00:23 IST)
मेलबर्न। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन तीन कैच के साथ टेस्ट क्रिकेट में 250 कैच का आंकड़ा पार करने में सफल रहे।
धोनी इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैचों का अर्धशतक भी पूरा करने के सफल रहे।
 
धोनी टेस्ट क्रिकेट में 250 या इससे अधिक कैच लपकने वाले दुनिया के सातवें विकेटकीपर हैं। उनके नाम पर फिलहाल 90 मैचों में 251 कैच दर्ज हैं। उन्होंने 37 स्टंपिंग भी की हैं।
 
दूसरी तरफ कप्तान धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैचों का अर्धशतक पूरा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19वां मैच खेल रहे धोनी के नाम पर अब 51 कैच और 14 स्टंपिंग दर्ज हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें