इस गेंदबाज से डरते थे धोनी...

गुरुवार, 8 जून 2017 (16:37 IST)
लंदन। क्या आपको पता है अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से गेंदबाजों की गेंद को बॉउंड्री के पार पहुंचाने वाली महेन्द्र सिंह धोनी किस गेंदबाज के सामने खौफ खाते हैं। इसका खुलासा उन्होंने टीम इंडिया विराट कोहली के फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक समारोह किया है। 
 
धोनी ने बताया कि उनके करियर में जो सबसे तेज गेंदबाज रहा, जिसे खेलने में उन्हें सबसे ज्यादा मुश्किल हुई, वे हैं पाकिस्तान के शोएब अख्तर। जब धोनी से डकवर्थ-लुईस नियम के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बहुत ही मजेदार जवाब दिया। यह जवाब आईसीसी को कतई पच नहीं रहा होगा। 
 
धोनी ने कहा कि आईसीसी को भी इस नियम और यह कैसे काम करता है, के बारे में पूरी तरह पता नहीं है। बारिश प्रभावित मैचों में स्कोर की कैलकुलेशन डकवर्थ-लुइस नियम के अनुसार की जाती है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें