क्लार्क ने अपने टि्वटर पेज पर लिखा, अश्विन जीनियस है। टीम को जब सबसे ज्यादा जरूरत थी तब फिर से पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लिए। भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। बेहतरीन जीत के लिए बधाई। क्या शानदार टेस्ट मैच था। अब तक क्या शानदार श्रृंखला रही। 1-1 से बराबर। टि्वटर पर मेरे सभी भारतीय प्रशंसकों को मैं बधाई देता हूं। बेहतरीन प्रदर्शन।
पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने इसे हाल की सर्वश्रेष्ठ जीत करार दिया। उन्होंने लिखा, हाल के समय की सर्वश्रेष्ठ जीत। कोहली, इशांत, अश्विन, उमेश, अजिंक्य रहाणे, जडेजा बधाई। मुझे गर्व है। बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने मस्ती में झूमती हुई तस्वीर के साथ लिखा है, इंडिया। आप सच्चे चैंपियन हो। जबर्दस्त वापसी। (भाषा)