ऐसा अंपायर नहीं देखा होगा, छक्के के बाद है नाचता, पैरों से करता है वाइड का इशारा (वीडियो)

मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 (12:25 IST)
क्रिकेट में मैदानी अंपायर की एक अहम भूमिका रहती है। जब जब क्रिकेट के मैदान पर कुछ अलग होता है तो नजरें सीधे अंपायर की ओर जाती हैं। कुछ अंपायरों का नतीजा देने का तरीका भी काफी अलग होता था। इसमें सबसे पहला नाम बिलि बाउडेन का सामने आता है। वह एक अलग अंदाज से अंपायरिंग करने के लिए जाने जाते हैं।(सांकेतिक तस्वीर)

हालांकि अब एक और अनोखा अंपायर सामने आया है जो बिली बाउडेन से भी रोचक अंदाज में मैदान के नतीजे दर्शाता है। यह वाइड पर सिर के बल होकर पैर से हाथों को फैलाता है और छक्के पर नाच पड़ता है। इस अंपायर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

महाराष्ट्र का है वीडियो

यह अंपायर महाराष्ट्र के एक घरेलू टी-20 टीम टूर्नामेंट में दर्शकों का मनोरंजन करता हुआ पाया गया। पुरंदर प्रीमियर लीग नामक टूर्नामेंट में जब गेंदबाज ने वाइड गेंद डाली तो अंपायर ने हाथों से इशारा करने के बजाए सिर के बल खड़े होकर पैरों से इशारा किया।

Surely we need to see this chap join the ICC Elite panel ..  pic.twitter.com/FcugJBgOEn

— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) December 5, 2021
अंपायर के इस अंदाज से सिर्फ स्थानी दर्शक ही नहीं प्रभावित हुए बल्कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन तक ने यह वीडियो देखा और इसे अपने ट्विटर हैंडल पर अपलोड़ किया। माइकल वॉन का तो यहां तक मानना था कि इस अंपायर को आईसीसी के एलीट पैनल में शामिल होना चाहिए।

छक्का पड़ने के बाद दर्शकों को दिखाया नाच

यही नहीं जब इस टूर्नामेंट में छक्का पड़ा तो दोनों हाथ ऊंचा करने की बजाए यह अंपायर नाचने लग गया और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

.@ICC & @BCCI Where are you ???

Superstar is here pic.twitter.com/kDdhKMwDzZ

— Jay Shukla  (@JayShukla08) December 6, 2021
ऐसा अनोखा अंपायर तो शायद ही कभी किसी ने देखा हो। इस अंपायर की मौजूदगी में तो चियरलीडर्स भी अगर मैदान पर नहीं होगी तो भी दर्शकों का मनोरंजन होता रहेगा।   
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी