मोहम्मद हफीज ने दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजली तो टाइमलाइन पर जहर उगलने लगे पाकिस्तानी

रविवार, 6 फ़रवरी 2022 (19:00 IST)
हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने आज दिवंगत स्वर कोकिला लता मंगेशकर को ट्विटर पर श्रद्धांजली दी तो पाकिस्तानी आवाम ने उनकी टाइमलाइन पर जहर उगलना शुरु कर दिया।

साल 2007 की टी-20 विश्वकप विजेता टीम और 2017 की चैंपियन्स ट्रॉफी टीम के सदस्य रहे हफीज ने एनडीटीवी की फोटो शेयर कर ट्वीट किया कि

*Meri awaz hi pehchan hai* RIP #LataMangeshkar pic.twitter.com/DkmGsH01DN

— Mohammad Hafeez (@MHafeez22) February 6, 2022
हालांकि इसके बाद उनको तारीफ कम और आलोचना ज्यादा सहनी पड़ी। कुछ ऐसे रिप्लाय हफीज की टाइमलाइन पर देखने को मिले।

Sir g kafrun k liay rip nahi kahty

— Amerkarim adv (@Amerkarim17) February 6, 2022

Oyee proffessor....catch miss Karne per itna dukh nai jitna aik non Muslim ke Marne per tum log RIP kehte ho..
This is what Islam says..

[email protected] (@syedzai29905182) February 6, 2022
 

Balochistan is burning...
But our celebrities, polititians are busy in sending condolences to our enemy..our news channels doing programs on lata, seriously
Lanat

— Salaar Khan (@SalaarK24124958) February 6, 2022

Sorry to say she was not a muslim don't wrote RIP

— Hamza (@Hamza59856918) February 6, 2022
कई पाकिस्तानी क्रिकटरों ने जताया लता मंगेशकर के निधन पर शोक

कमोबेश यह ही स्थिति अन्य पाक क्रिकेटरों के साथ हुई जब उन्होंने सीमा पार से मेलोडी क्वीन लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। दिग्गज गायिका के निधन पर पाकिस्तान के क्रिकेट दिग्गजों ने भी शोक जताया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने ट्विटर पर कहा, "लता मंगेशकर दया, विनम्रता और सादगी की प्रतीक थीं और इसलिए वह महान थीं ..सभी के लिए एक सबक। पहले किशोर कुमार और अब उनकी मृत्यु ने मुझमें संगीत सुनने की इच्छा खत्म कर दी है!"

वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वकार यूनिस ने कहा, "लता मंगेशकर जी के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ। लता जैसी कोई दूसरी नहीं हो सकती।"

पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आजम ने कहा, "एक सुनहरे युग का अंत। उनकी जादुई आवाज और विरासत दुनिया भर में लाखों लोगों के दिलों में जीवित रहेगी। एक बेजोड़ आइकन!"

इसके अलावा पाकिस्तान की पूर्व महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सना मीर ने कहा, "लता मंगेशकर के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना। एक सच्ची दिग्गज और कलाकार जिनकी कला सीमाओं और पीढ़ियों से परे है। विनम्रता और प्रेम का प्रतीक है।"

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी