MS Dhoni को दोस्त ने ही लगाया 15 करोड़ का चूना

WD Sports Desk

शनिवार, 6 जनवरी 2024 (16:26 IST)
MS Dhoni duped by Aarka Sports : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपने दो पूर्व बिजनेस पार्टनर्स और के खिलाफ 15 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने का आपराधिक मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी 'आर्का स्पोर्ट्स' (Aarka Sports) के निदेशक मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ रांची की निचली अदालत में मामला दायर किया गया है।
 
आरोप है कि 2017 में आर्का स्पोर्ट्स के साथ महेंद्र सिंह धोनी की बिजनेस डील हुई थी, इसके तहत देश भर में धोनी के नाम से क्रिकेट एकेडमी खोली जानी थी, लेकिन डील में तय की गई नियम एवं शर्तों का पालन नहीं किया गया। यह जानकारी धोनी के वकील दयानंद सिंह ने दी।
ALSO READ: गावस्कर चाहते हैं रोहित और विराट दोनों ही खेलें टी-20 विश्वकप, जाने क्यों
वकील ने एजेंसियों को बताया “एमएस धोनी ने 15 अगस्त, 2021 को अपना अधिकार रद्द कर दिया। इसके बावजूद, उन्होंने लगभग आठ से दस स्थानों पर अकादमियां स्थापित करना जारी रखा… हमने समझौते के मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए उन्हें दो बार कानूनी नोटिस दिया। उन्होंने एमएस धोनी को 15 करोड़ से अधिक का चूना लगाया,'' 
 दयानंद सिंह ने कहा समझौते के अनुसार, धोनी को पूरी फ्रेंचाइजी फीस मिलनी थी और मुनाफा क्रिकेटर और भागीदारों के बीच 70:30 के आधार पर साझा किया जाना था। हालांकि, बाद में, आरोपी ने धोनी को बताए बिना अकादमियां स्थापित करना शुरू कर दिया और उन्हें कोई भुगतान नहीं किया ।
 
पटना की एक लॉ फर्म विधि एसोसिएट्स से धोनी के अधिवक्ता दयानंद सिंह ने कहा कि उन्होंने धोनी की ओर से रांची की एक सक्षम अदालत में आरका स्पोर्ट्स के निदेशक मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 420 के तहत आपराधिक मामला दायर किया है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी