आईसीसी ने किया चतुर कप्तान का ट्विटर पोल, धोनी को नहीं दी जगह

शुक्रवार, 29 जनवरी 2021 (15:51 IST)
धोनी की कप्तानी में खास बात उनकी चतुराई की है और अगर उनका नाम विश्व क्रिकेट के चतुर कप्तानों की सूची में ना दिखे तो अचरज सी होती है। ऐसा ही कुछ हुआ जब आईसीसी ने विश्व क्रिकेट के चतुर कप्तानों का पोल किया।
आईसीसी ने एक पोल ट्वीट किया, जिसमें फैंस से सबसे टैक्टिकल कप्तान को वोट करने की अपील की गई। पहला विकल्प था श्रीलंका के कप्तान महेला जयवर्धने, दूसरा विकल्प था ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर, तीसरा विकल्प था न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो और चौथा विकल्प था न्यूजीलैंड के ही पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज स्टीफन फ्लेमिंग का।
 
महेंद्र सिंह धोनी का नाम इस सूची में आईसीसी ने शामिल ही नहीं किया गया। जबकि यह बात किसी से छुपी नहीं हुई है कि धोनी की चालाक कप्तानी और विकेटकीपिंग का लोहा दुनिया मान चुकी है। चाहे वह फील्ड की सजावट हो या फिर नो लुक रन आउट धोनी की चतुरता ने ही उन्हें बड़ा बनाया है।
 
ट्विटर पर कुछ फैंस का मानना था कि महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले वाला पोल जीत चुके हैं इस कारण आईसीसी ने उनको इस पोल में जगह नहीं दी, लेकिन जिस गुण के लिए धोनी जाने जाते हैं उसमें उनका ना होना कुछ ट्विटर हैंडल्स को अखर गया। 
खबर लिखे जाने तक वोटिंग खत्म होने में एक घंटा बाकी था और पहले स्थान पर महेला जयवर्धने 44.8 प्रतिशत के साथ आगे चल रहे थे और स्टीफन फ्लेमिंग दूसरे स्थान पर उन्हें 39.9 प्रतिशत के साथ थोड़ी टक्कर देते हुए नजर आए।(वेबदुनिया डेस्क)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी