मुंबई ने गुजरात के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी (Video)

WD Sports Desk

शुक्रवार, 30 मई 2025 (19:15 IST)
MIvsGT मुम्बई इंडियंस ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस जीतकर गुजराज टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।आज यहां मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद हार्दिक ने कहा कि उन्हें कल के मुकाबले की तुलना में पिच अलग लगी है और घास भी कम है इसलिए इस मैच में उनकी टीम पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि टीम में तीन बदलाव हैं, बेयरस्टो, ग्लीसन के साथ राज अंगद बावा आज खेल रहे है।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। ऐसे में दोनों कप्तानों को जो चाहिए था वो मिल गया। उन्होंन कहा कि वह अपने होम टाउन में खेल रहे हैं इसलिए यह मैच उनके लिए और भी खास है। उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव हैं, बटलर की जगह कुसल मेंडिस और अरशद खान की जगह वॉशिंगटन सुंदर खेल रहे हैं।

 Toss @mipaltan won the toss and elected to bat first against @gujarat_titans

Updates  https://t.co/R4RTzjQfph #TATAIPL | #GTvMI | #Eliminator | #TheLastMile pic.twitter.com/E3G3NU0FXK

— IndianPremierLeague (@IPL) May 30, 2025
दोनों टीमें इस प्रकार है:-

गुजरात टाइटंस (एकादश) : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, साई किशोर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

मुंबई इंडियंस (एकादश): रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राज बावा, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और रिचर्ड ग्लीसन।



वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी