नीरज चोपड़ा ने की ऋषभ पंत के साथ जमकर मस्ती, फोटो किया ट्वीट

सोमवार, 31 जनवरी 2022 (16:17 IST)
अगर यह कहा जाए कि पिछले साल खेल जगत में किन दो खिलाड़ियों ने अपना नया मकाम बनाया तो दो ही नाम जेहन में आएंगे। एक नीरज चोपड़ा और दूसरा ऋषभ पंत।

साल 2021 तो नीरज चोपड़ा के नाम रहा। किसान के बेटे नीरज ने 7 अगस्त 2021 को टोक्यो ओलंपिक्स में 87.58 मीटर भाला फेंककर भारतीय एथलेटिक्स ही नहीं भारतीय खेलों में नया इतिहास रचा जिसकी धमक वर्षों तक सुनायी देगी।

नीरज ने फाइनल में शानदार शुरुआत की और पहली थ्रो में 87.03 मीटर की दूरी नाप ली। उनकी दूसरी थ्रो इससे भी बेहतर रही जिसमें उन्होंने 87.58 मीटर का फासला तय किया। उनकी तीसरी थ्रो 76.79 मीटर रही। इसके बाद उनकी अगली दो थ्रो फ़ाउल रही। उनकी आखिरी थ्रो से पहले उनका स्वर्ण पक्का हो चुका था। उनकी अंतिम थ्रो 84.24 मीटर रही लेकिन उनकी दूसरी थ्रो उन्हें स्वर्ण दिलाने के लिए काफी थी।

वहीं दूसरी ओर ऋषभ पंत ने जनवरी 2021 में दो अहम पारियां खेलकर भारत को बोर्डर गावस्कर ट्रॉफी जिताई थी और इसके बाद ऋषभ पंत का कद भारतीय क्रिकेट में अलग स्तर पर पहुंच गया।

पंत की इन दो पारियों से उनका भाग्य उदय हो गया था। वह टीम इंडिया के स्टार बन गए थे। उनको सिर्फ टेस्ट में ही नहीं बल्कि वनडे और टी-20 टीम में भी स्वत जगह मिल गई थी।अब जब दो उभरते हुए सितारे एक साथ मिले तो फोटोशूट में दोनों का मजाकिया अंदाज सामने आया।

Always easier when you have a friend with you to face the cameras! Great fun doing this with Rishabh bhai. pic.twitter.com/7SvNtZMyV6

— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) January 30, 2022
नीरज ने ट्विटर पर फोटो शेयर किए

सबसे पहले नीरज चोपड़ा ने ट्विटर पर दो फोटोज शेयर किए। फोटो में दोनों काफी मस्ती करते दिख रहे हैं। नीरज ने पोस्ट में लिखा- जब आपके जैसे दोस्त हों, तो कैमरा फेस करते समय भी सबकुछ आसान हो जाता है। ऋषभ पंत के साथ इस तरह काफी मस्ती की।

You're already a pro, Neeraj! Good luck with training and hope to catch up soon  https://t.co/Mf56CKw03m

— Rishabh Pant (@RishabhPant17) January 30, 2022
पंत ने रीट्विट कर जवाब दिया

नीरज चोपड़ा को काफी फैंस ने रिप्लाई किया। इसी बीच ऋषभ पंत ने भी कमेंट किया। उन्होंने रीट्विट करते हुए लिखा- आप पहले से ही सब जानते हो नीरज। ट्रेनिंग के लिए गुड लक, उम्मीद है जल्द मुलाकात होगी।

पंत की पोस्ट पर फैंस के कुछ अलग ही तरह के रिएक्शन आने लगे। एक यूजर ने पूछा- ऋषभ भैया अगला शतक कब आएगा? वेस्टइंडीज के खिलाफ मेरे ही शहर में मैच खेलने वाले हो। एक शतक मार दो तो मजा आ जाएगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी