पाकिस्तान के नए कप्तान की पत्नी ने दिया साक्षी धोनी पर बयान

शुक्रवार, 8 अप्रैल 2016 (12:06 IST)
पाकिस्तान के नए कप्तान सरफराज अहमद की पत्नी सैयदा खुशबख्त ने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी के बारे में एक बयान दिया है। 
 
सैयदा खुशबख्त ने कहा है, 'टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के 'लिविंग लेजैंड' हैं। धोनी ने मैदान में लड़कर भारत को कई खिताब दिलाए हैं। मेरे पति ने भी उनसे कई अच्छी चीजें सीखी हैं।' 
 
सैयदा के मुताबिक, 'महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी बेहद लोकप्रिय शख्सियत हैं। सैयदा ने कहा, मेरे दिल में साक्षी के लिए बड़ा सम्मान है, वह धोनी के लिए लकी चार्म हैं। मुझे नहीं पता कि जब मैं उनसे मिलूंगी तो मैं उनसे क्या बात करूंगी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें