फिल साल्ट ने मचा दी तबाही इंग्लैंड की दक्षिण अफ्रीका पर रिकॉर्ड जीत

WD Sports Desk

शनिवार, 13 सितम्बर 2025 (13:26 IST)
ENGvsSAफिल सॉल्ट के इंग्लैंड के लिए सबसे तेज टी20 शतक और इस प्रारूप की सबसे बड़ी पारी के बूते इस टीम ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका पर रिकॉर्ड 146 रन की बड़ी जीत दर्ज की।सॉल्ट के नाबाद 141 रन और जोस बटलर की 83 रन की ताबड़तोड़ पारी से इंग्लैंड ने दो विकेट पर 304 रन बनाने। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस प्रारूप का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इंग्लैंड की पारी में 18 छक्के और 30 चौके लगे।

दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट पर 64 रन बना लिये थे लेकिन आठवें ओवर में कप्तान एडेन मारक्रम की 20 गेंदों में 41 रनों रन की पारी पर विराम लगने के बाद टीम की हार तय हो गयी। दक्षिण अफ्रीका की पारी 17वें ओवर में 158 रन पर सिमट गयी। मारक्रम शीर्ष स्कोरर रहे।

दक्षिण अफ्रीका के लिए यह रनों के हिसाब से सबसे बड़ी टी20 हार है जबकि इंग्लैंड के लिए यह रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत है।दक्षिण अफ्रीका ने हवा की नमी का फायदा उठाने की उम्मीद में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन सॉल्ट और बटलर की सलामी जोड़ी ने ओल्ड ट्रैफर्ड के अपने घरेलू मैदान में उनके गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

सॉल्ट ने मार्को यानसेन की पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन चौके मारे, लेकिन जल्द ही बटलर उनसे आगे निकल गए।बटलर ने लगातार चार चौके जड़ 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया जो इंग्लैंड के लिए तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है।

पावरप्ले में एक गेंद शेष रहते उनकी और सॉल्ट की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी पूरी कर ली। पुरुषों के टी20 में यह सिर्फ तीसरा मौका था जब पावरप्ले में टीम के रनों का शतक पूरा हुआ।

बटलर जब 30 गेंदों में 83 रन बनाकर खेल रहे थे तब उनके पास लियाम लिविंगस्टोन के 40 गेंद में इंग्लैंड के सबसे तेज टी20 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका था लेकिन वह आठवें ओवर में ब्योर्न फोर्टेन (52 रन पर दो विकेट) की गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स को कैच देकर आउट हो गये। इस समय टीम का स्कोर एक विकेट पर 126 रन था।

England’s record-breaking blitz levelled the T20I series against South Africa in style

 #ENGvSA: https://t.co/N2fx1e7Gpx pic.twitter.com/d3qA5h8bY5

— ICC (@ICC) September 13, 2025
सॉल्ट ने अपना पचासा पूरा करने के लिए बटलर से एक गेंद अधिक लिया लेकिन उन्होंने 39 गेंद में शतक पूरा कर इंग्लैंड के लिए सबसे कम गेंद में सैकड़ा पूरा करने रिकॉर्ड अपने नाम किया।

 यह सॉल्ट का इंग्लैंड के लिए चौथा शतक था। इंग्लैंड के किसी अन्य खिलाड़ी के नाम एक से अधिक शतक नहीं है। ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा (प्रत्येक के पांच) ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में सॉल्ट से अधिक शतक जड़े है।
सॉल्ट ने 119 रन का आंकड़ा पार करते ही अपना और इंग्लैंड के लिए सर्वोच्च टी20 व्यक्तिगत स्कोर कायम कर लिया।

इंग्लैंड को आखिरी ओवर में 300 रन का आंकड़ा छूने के लिए 16 रन की जरूरत थी लेकिन टीम ने रबाडा के इस ओवर से 20 रन बटोरे। रबाडा ने अपने चार ओवर में 70 रन लुटाये जो इस टीम के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड है।

Phil Salt#ENGvSA #EngVsSA pic.twitter.com/N8DeGVcsW1

— Raja Babu (@GaurangBhardwa1) September 12, 2025

FIRST TIME IN MY LIFE, I HAVE WATCHED A 300 SCORE IN T20s LIVE.

I thought SRH would make it happen for me, but it's England.

— Silly Point (@FarziCricketer) September 12, 2025

We're not far away from the day when someone will score double hundred in T20 cricket. Very soon.

— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) September 12, 2025
इंग्लैंड ने आईसीसी के पूर्ण सदस्य द्वारा बनाए गए सर्वाधिक स्कोर को भी पीछे छोड दिया। यह रिकॉर्ड पहले भारत के नाम था जिसने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट पर 297 रन बनाये थे।टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ा स्कोर जिम्बाब्वे का चार विकेट पर 344 रन (2024 में गाम्बिया के खिलाफ) और नेपाल का तीन विकेट पर 314 रन (2023 में मंगोलिया के खिलाफ) है।

सॉल्ट ने 60 गेंद पर आठ छक्कों और 15 चौकों की मदद से नाबाद 141 रन बनाए। उनके साथ ब्रुक भी 21 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबाद रहे।गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनाया और जोफ्रा आर्चर ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए, सैम करन ने 11 रन देकर दो और विल जैक्स ने आखिरी ओवरों में दो विकेट लिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी