देखिए क्रिकेटर ईशांत शर्मा की शादी के फोटो

शादियों का मौसम जोरो पर है। खासतौर पर सेलेब्रिटीज़ एक के बाद एक शादी के बंधन में बंध रहे हैं। अभी अभी क्रिकेटर युवराज सिंह और हैज़ल कीच की शादी की तस्वीरों को आपने देखा और आनंद लिया। एक और क्रिकेटर ने इसी दौरान कर ली है शादी। ये हैं ईशांत शर्मा। ईशांत शर्मा और बॉस्केट बॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह की शादी 9 दिसंबर को गुड़गांव में संपन्न हुई। 
 
क्रिकेट जगत में से शादी में युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे। अन्य कई सेलेब्रेटी और राजनेता भी इस शादी में शरीक हुए। ईशांत शर्मा और प्रतिमा सिंह की सगाई 18 जून को हुई थी। अन्य क्रिकेटरों के शादी में शरीक न होने की वजह भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई में चल रहा चौथा टेस्ट क्रिकेट मैच रहा। 


 
 
अपनी दुल्हन का इंतजार करते ईशांत शर्मा


 
ईशांत शर्मा और प्रतिमा सिंह दुल्हा-दुल्हन के लिबास में 


 
 
युवराज सिंह के साथ फोटो खिंचाते ईशांत शर्मा और प्रतिमा सिंह 


 
 
ईशांत शर्मा की खुशी में शामिल महेंद्र सिंह धोनी 

 
नए जोड़े के साथ फोटो खिंचाते योगेश्वर दत्त 

All photo courtesy : instagram

वेबदुनिया पर पढ़ें