INDvsNZ: गेंद से पूजा वस्त्राकर का कमाल, 4 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को रोका 260 रन पर

गुरुवार, 10 मार्च 2022 (10:23 IST)
पाकिस्तान के खिलाफ आतिशी पारी खेलने वाली पूजा वस्त्राकर ने आज मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंद से भी कमाल दिखाया। अपने 10 ओवर के कोटे में उन्होंने सिर्फ 34 रन दिए और 4 विकेट लिए। जिसमें न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डेवाइन (35) और एमी सैटर्थवेट (75) के विकेट शामिल थे। वह 47वें ओवर में हैट्रिक से चूक गई। इसके अलावा एक कीवी खिलाड़ी को उन्होंने रन आउट करवाया।
Koo App
India need 261 to win against New Zealand in their second game of the Women’s World Cup. Excellent fightback from India to reatrict the home team to that score after they were 175/4 in 33 overs at one stage. Now to the batters to chase the runs down! #cricketonkoo
 
- Gaurav Kalra (@GK75) 10 Mar 2022
न्यूजीलैंड ने 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 260 रन बना लिए। न्यूजीलैंड की टीम अगर यह मैच हार जाती है तो टूर्नामेंट में उसकी यह दूसरी हार होगी। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराया था।

Koo App
Pooja Vastrakar is slowly becoming the death bowler India always needed  https://es.pn/CWC22-8 | #NZvIND | #CWC22 - ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) 10 Mar 2022
स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो जबकि दीप्ति शर्मा और झूलन गोस्वामी ने एक एक विकेट लिया।न्यूजीलैंड के लिये सैटर्थवेट ने 84 गेंद में 75 और एमेलिया केर ने 64 गेंद में 50 रन बनाये। कैटी मार्टिन ने 41 रन का योगदान दिया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी