घर में धोनी ने टीम इंडिया को दिखाई मेज़बानी

गुरुवार, 7 मार्च 2019 (16:04 IST)
रांची। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले से पहले भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के लिए रात्री भोजन का आयोजन किया। 
 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले के लिए भारतीय टीम रांची पहुंची है। गौरतलब है कि रांची धोनी का गृहनगर है। रांची पहुंचने पर धोनी अपने टीम के कुछ खिलाड़ियों के साथ खुद गाड़ी चलाकर हवाई अड्डे से निकले।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया जिसमें धोनी टीम के कुछ खिलाड़ियों के साथ गाड़ी चलाकर हवाई अड्डे से बाहर निकल रहे हैं। 
 
शाम को धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने रांची में स्थित अपने स्वेंकी फार्महाउस में भारतीय टीम के लिए रात्री भोजन का आयोजन किया। भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट कर धोनी और साक्षी को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। 
 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में धोनी 13000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले इस सूची में सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और राहुल द्रविड़ शामिल थे। 
 
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 8 मार्च को रांची में खेला जाएगा। भारत इस सीरीज में 2-0 से आगे चल रहा है। फोटो साभार ट्विटर 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी