रिंकू सिंह के पिता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, अगला मैच खेलने पर संशय

मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026 (22:37 IST)
मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह मंगलवार को परिवार में आपात स्थिति के कारण घर लौट आए। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने  यह जानकारी दी।रिंकू यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत के ट्रेनिंग सत्र में शामिल नहीं हुए जबकि उनके बाकी साथी खिलाड़ियों ने नेट सत्र के दौरान मौजूद थे।

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, ‘‘रिंकू सिंह परिवार में आपात स्थिति की वजह से चेन्नई से घर वापस लौट गए हैं। वह चेपक में भारत के अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुए।’’ सूत्रों के मुताबिक रिंकू के पिता खानचंद सिंह को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं और इसलिए खिलाड़ी को वापस जाना पड़ा।

 RINKU SINGH'S FATHER NOT WELL 

- Rinku Singh is not part of the practice session due to a family emergency. His father is not well. He is expected to join team soon.

- Pray for Rinku's father  pic.twitter.com/EyrMRXjWv9

— Cricket Central (@CricketCentrl) February 24, 2026
रिंकू के अचानक चले जाने से इस बाएं हाथ के खिलाड़ी के बृहस्पतिवार को यहां जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के ‘करो या मरो’ के सुपर आठ मुकाबले में खेलने को लेकर संदेह है।अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की 76 रन की हार के दौरान रिंकू खाता खोलने में नाकाम रहे थे जबकि नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप मैच में उन्होंने छह रन बनाए थे।इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 11, नामीबिया के खिलाफ एक और अमेरिका के खिलाफ छह रन बनाए थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी