टी-20 कप्तानी के बाद हटे विराट कोहली तो रोहित शर्मा के फैंस ने ट्विटर पर मनाया जश्न

गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (18:30 IST)
विराट कोहली जितने बेहतरीन बल्लेबाज है उतने ही औसत कप्तान है। कई समय से भारतीय क्रिकेट फैंस की यह मांग थी कि विराट कोहली टीम में रहे लेकिन कप्तानी किसी और खिलाड़ी के हाथ में हो। अब विराट कोहली ने खुद ट्वीट कर टी-20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है। उन्होंने ट्‍विटर पर इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। 
जैसे ही विराट के कप्तानी छोड़ने की खबर सामने आई, ट्विटर पर बवाल मच गया। रोहित शर्मा फैन क्लब जो अक्सर विराट कोहली फैन क्लब को ट्रोल करता रहता है, उसके खुशी के ठिकाने ना रहे। कुछ ऐसे ट्वीट्स ट्विटर पर देखने को मिले।

It's ok bhai. Take good rest and care. All the best. pic.twitter.com/lzyEGEl7dm

— Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt) September 16, 2021

Rohit Sharma fans right now pic.twitter.com/eAVqBORalo

— Rajabets India (@smileandraja) September 16, 2021

After the T20 World Cup. pic.twitter.com/1cQG0rk9aX

— Trendulkar (@Trendulkar) September 16, 2021

A conversation between Rohit Bhaiya and Ritika Bhabhi pic.twitter.com/ACmmjIvJYl

— Sagar (@sagarcasm) September 16, 2021

मतलब T20 कप आ रहा है इस बार। https://t.co/ucMeim4OoX

— AjiHaan (@AjiHaaan) September 16, 2021

Omkay pic.twitter.com/wQaXj95dzH

— DeviL PaSha  (@iBeingAli_Pasha) September 16, 2021

Vada-pav supremacy... pic.twitter.com/kVGBwq9daK

— That Marine Guy  (@thatmarineguy21) September 16, 2021
टी-20 की कप्तानी में रोहित का है कोहली से बेहतर रिकॉर्ड

टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में रोहित शर्मा विराट कोहली से बेहतर कप्तान नजर आते हैं। कुल 19 मैचों में रोहित शर्मा ने टीम की अगुवाई की है और 15 में जीत दिलाई है, इस दौरान सिर्फ 4 मैच टीम इंडिया हारी है। वहीं विराट कोहली की बात करें तो विराट कोहली की अगुवाई में भारत 45 मैच खेला है और 29 में जीत हासिल हुई है। वहीं 14 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। जीत का प्रतिशत देखें तो रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को 78 प्रतिशत बार जीत मिली है वहीं कोहली की कप्तानी में जीत का प्रतिशत 67 है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी