रोहित शर्मा और रितिका की शादी की तस्वीरें

सोमवार, 14 दिसंबर 2015 (12:30 IST)
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की रविवार को मुंबई के पांच सितारा होटल में शादी हो गई जिसमें कई कई स्टार क्रिकेटरों के अलावा बॉलीवुड हस्तियों ने भी शिरकत की। 
 
रितिका सजदेह स्पोर्ट्‍स इवेंट मैनेजर रही हैं और वे तब से रोहित की जबरदस्त फैन हैं, जबसे रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा है। दोनों के बीच बहुत अच्छा तालमेल है। रोहित और रितिका पिछले 6 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं।

Photo Credit : Anushree Fadnavis / Indus Images
मुंबई की रहने वाली 28 साल की रितिका ने इसी साल अपने जन्मदिन से ठीक 2 दिन पहले 8 अप्रैल को बोरीवली स्पोर्ट्स में रोहित को प्रपोज किया था और इसी दिन रोहित ने  रितिका की नाजुक अंगुलियों में सगाई की अंगूठी पहनाकर इस प्रपोज को स्वीकृति प्रदान कर दी थी। (वेबदुनिया न्यूज) 

बांद्रा के पांच सितारा होटल में विवाह के पश्चात पोज देते हुए रोहित शर्मा और रितिका

 


मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी भी परिवार समेत रोहित शर्मा और रितिका के विवाह समारोह में पहुंची




रोहित शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं देने पहुंचे स‍चिन तेंदुलकर

रवींद्र जड़जा भी रोहित शर्मा और रितिका के विवाह में शामिल हुए




वेबदुनिया पर पढ़ें