INDvsSL: रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

शनिवार, 12 मार्च 2022 (13:37 IST)
कप्तान रोहित शर्मा ने बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मोहाली में भी रोहित शर्मा ने टॉस जीता था और श्रीलंका को एक पारी और 222 रनों से हराया था।

 Toss Update from Bengaluru @ImRo45 has won the toss & #TeamIndia have elected to bat against Sri Lanka. #INDvSL | @Paytm pic.twitter.com/hkG9CyP7Xr

— BCCI (@BCCI) March 12, 2022
भारतीय टीम में स्पिनर अक्षर पटेल की वापसी हुई है, उनको जयंत यादव की जगह टीम में शामिल किया गया है। भारत में हुए इंग्लैंड के खिलाफ डे नाइट टेस्ट में पिछले साल अक्षर का जलवा रहा था। श्रीलंकाई टीम में दो बदलाव किए गए हैं। पथुम निसांका की जगह कुशल मेंडिल और लाहिरू कुमारा की जगह प्रवीण जयविक्रमा टीम में आए हैं।

टीमें इस प्रकार हैं :

 Team News

change for #TeamIndia as Axar Patel is named in the team. #INDvSL | @Paytm

Follow the match  https://t.co/t74OLq7xoO

Here's our Playing XI for the pink-ball Test  pic.twitter.com/4ObSFoM7wU

— BCCI (@BCCI) March 12, 2022
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

 playing XI for the 2nd Test vs #INDvSL pic.twitter.com/38vrLlJQxN

— Sri Lanka Cricket  (@OfficialSLC) March 12, 2022
श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरु थिरिमाने, कुशल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय दी सिल्वा, चरित असलंका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, लसित एम्बुलडेनिया, विश्व फर्नांडो, प्रवीण जयविक्रमा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी