शाहिद अफरीदी के इस पोस्ट के बाद लोगों ने शाहिद अफरीदी से खूब सवाल पूछे। इसमें एक सवाल सबसे बेहतरीन रहा जिसे उमेर मुश्ताक नाम के युवक ने पूछा था। उन्होंने पूछा, शाहिद कभी क्रीज पर 30 मिनट रुक भी जाया करो। इसके बाद उनके इस कमेंट को हजारों लोगों ने लाइक किया। बाद में खुद बूम बूम अफरीदी ने उनके कमेंट की प्रशंसा करते हुए लिखा....बहुत बढ़िया कमेंट।
हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वे कई बार तेज तर्रार शतक लगाकर प्रकाश में रहे। 1996 में श्रीलंका के खिलाफ नैरोबी में 37 गेंदों में बनाया गया शतक का रिकॉर्ड डेढ़ दशक तक कोई नहीं तोड़ पाया। बाद में सन् 2014 में डीविलियर्स ने उनका यह रिकॉर्ड तोड़ा। अफरीदी ने भारत के खिलाफ कानपुर में 45 गेंदों में शतक लगाया था।