शाहरूख अपने बेटे अब्राम के साथ गुब्बारे से खेल रहे थे जब उन्हें मैदान पर लगी बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जा रहा था। दोनों का यह खेल भीड़ ने भी देखा और शाहरूख को जल्दी ही पता चल गया कि भीड़ उन्हें बेटे के साथ खेलते देखकर बहुत प्रसन्न है। शाहरूख ने भी बिना देर किए दर्शकों के इस प्यार को देखते हुए सभी का खड़े होकर अभिवादन किया। इसके बाद शाहरूख अब्राम के साथ फिर खेलने लगे।