गेंदबाज शार्दुल ने जड़ा इतना तेज अर्धशतक कि टूट गया सहवाग का यह रिकॉर्ड (वीडियो)

गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (22:28 IST)
शार्दुल ठाकुर की धुंआधार पारी ने ओवल में भारत को मैच में वापस ला दिया है। शार्दूल ठाकुर को देखकर लग ही नहीं रहा था कि वह गेंदबाज हैं। ऐसा इस साल में दूसरी बार हुआ है जब निचले क्रम में उन्होंने भारत के लिए बल्ला थाम कर मुश्किल समय में अहम पारी खेली हो। इससे पहले ब्रिस्बेन के गाबा में भी उन्होंने सुंदर के साथ कुछ ऐसी ही साझेदारी निभाई थी।

शार्दुल ठाकुर ने अपना अर्धशतक मात्र 31 गेंदो में पूरा किया। 7 चौके और 3 छक्कों से सजी यह पारी इतनी विस्फोटक थी कि उन्होंने तेजी से रह बनाने वाले वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ डाला।

टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में वह दूसरे नंबर पर आ गए हैं। वीरेंद्र सहवाग के साल 2008 में 32 गेंदो में 50 रन बनाने वाले रिकॉर्ड को शार्दुल ठाकुर ने तोड़ डाला। दिलचस्प बात यह है कि सहवाग ने यह पारी भी इंग्लैंड के खिलाफ ही खेली थी। हालांकि कपिल देव के 30 गेंदो में 50 रन बनाने का रिकॉर्ड वह नहीं तोड़ पाए।

#Shardulthakur is on fire at Ovel London on 4th test #IndvsEng#IndvsEng pic.twitter.com/1zsvVenAuU

— Sandeep Kumar (@sandeepkr2002) September 2, 2021
इंग्लैंड के मैदान पर सबसे तेज पारी की बात करें तो उन्होंने इयान बॉथम की साल 1986 में खेली गई तेज पारी के रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला। इयान बॉथम ने इंग्लैंड टीम के लिए खेली इस पारी में 32 गेंदो का उपयोग किया था।

वहीं अगर बात करें नंबर 8 पर रहते हुए इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में वह सातवें नंबर पर हैं। इससे पहले रविंद्र जड़ेजा (2018), स्टुअर्ट बिन्नी (2014) , अनिल कुंबले (2007), अजीत आगरकर (2002), जवागल श्रीनाथ (1996) और अमर सिंह (1932) पारी के सर्वोच्च स्कोरर रह चुके हैं।

उनकी इस पारी के बाद ट्विटर पर फैंस ने बहुत से ट्वीट करके उनकी तारीफ की।

Virendra Sehwag watching Shardul Thakur batting be like :-#IndvsEng pic.twitter.com/ZWKLc3aQPW

— Champaklal Gada (@ChampaklalGada0) September 2, 2021

Let's frame Shardul Thakur's perfect straight drive. pic.twitter.com/Xq2ApCOfbQ

— Aumbeti Roydo (@aumbetiroydo) September 2, 2021

Hum toh aap ko bowler samaj rahe the aap tho Warrior nikley

Lord Shardul#Shardulthakur #ENGvIND pic.twitter.com/oKVv6wIkCF

— Soumen (@IamSoumenbiswal) September 2, 2021

Shardul Thakur Shardul Thakur
For India For CSK pic.twitter.com/cGVGRV17hN

— . (@itz_Tracker) September 2, 2021
उनकी धुंआधार पारी ने भारत को एक बहुत अच्छे स्कोर तक तो नहीं लेकिन ऐसे स्कोर तक पहुंचाया जहां से भारतीय टीम ओवल टेस्ट में लड़ सके। (वेबदुनिया डेस्क)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी