Rohit Sharma Abhishek Sharma T20 Century : भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के आखिरी मुकाबले में रविवार को 37 गेंद में अपना शतक पूरा किया। यह खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक है। उन्होंने 250 की स्ट्राइक रेट से 54 गेंदों में 135 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
अभिषेक ने 11वें ओवर में ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) के खिलाफ एक रन चुराकर अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक पूरा किया।
भारत के लिए इस प्रारूप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम है जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर (Indore) में 2017 में 35 गेंदों में शतक पूरा किया था। उन्होंने इस मैच में 43 गेंद में 118 रन की पारी खेली थी। भारत ने इस मैच को 88 रन से जीता था।
Rohit Sharma ???? Abhishek Sharma. The top two fastest hundreds for India in T20I cricket belongs to Sharma's. pic.twitter.com/zh6MXTshrs
अभिषेक 2 गेंद से रोहित शर्मा की बराबरी करने से चूक गए लेकिन वह भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने के साथ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। अभिषेक 17वें ओवर में कार्स के खिलाफ पारी का अपना 11वां छक्का लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अपनी पारी में 13 छक्के लगाए।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में इससे पहले सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड शुभमन गिल (Shubman Gill) के नाम था। उन्होंने 2023 में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 126 रन बनाए थे।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान (Sahil Chauhan) के नाम है जिन्होंने साइप्रस के खिलाफ पिछले साल सिर्फ 27 गेंद में शानदार शतक जड़ा था।
टेस्ट खेलने वालों टीमों के बीच मुकाबले में सबसे तेज टी20 शतक का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से रोहित और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर (David Miller) के नाम है।
मिलर ने भी बांग्लादेश के खिलाफ 2017 में 35 गेंद में शतक पूरा किया था।
T20I क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक
(Fastest century in T20I)
27 गेंदें - साहिल चौहान (एस्टोनिया) बनाम साइप्रस
33 गेंदें - जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (नामीबिया) बनाम नेपाल