सौरव गांगुली कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं

रविवार, 3 जनवरी 2021 (00:28 IST)
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष तथा पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाए गए हैं। एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी। गांगुली को शनिवार को 'हल्का' दिल का दौरा पड़ा था और शहर के अस्पताल में उनकी 'प्रारंभिक एंजियोप्लास्टी' हुई है।
ALSO READ: सौरव गांगुली की हालत अब ठीक, एंजियोप्लास्टी करने वाले डॉक्टर बोले - क्रिटिकल था ब्लॉकेज
उन्होंने कहा कि गांगुली की कोविड-19 जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टर ने कहा कि एंजियोप्लास्टी से पहले उनकी जांच की गई थी।  निजी अस्पताल वुडलैंड के डॉक्टरों ने कहा कि पूर्व क्रिकेटर होश में हैं और उनकी तबीयत पर नजर रखी जा रही है। उनकी 3 धमनियों में अवरोध पाया गया जिसे हटाने के लिए स्टेंट डाला गया है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी