महिला क्रिकेटरों पर सेक्स के लिए बनाया जाता था दबाव

शनिवार, 23 मई 2015 (12:14 IST)
श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने जांच के बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मंत्रालय ने इस बात के सबूत दिए हैं कि श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों को टीम में बने रहने के लिए बोर्ड के अधिकारियों के सामने खुद को सौंपने के लिए दबाव बनाया जाता था।
पिछले साल नवंबर में श्रीलंका महिला टीम से जुड़े अधिकारियों के यौन दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच के लिए श्रीलंका क्रिकेट ने खेल मंत्री के निर्देश पर जांच समिति का गठन किया था। तीन सदस्य समिति के अध्यक्ष रिटायर्ड जज नवीन दिसानायके ने राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के सदस्यों के यौन उत्पीडऩ के मामले की जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की। 
 
मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि समिति की रिपोर्ट में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की कई सदस्यों के साथ श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम प्रबंध के सदस्यों द्वारा यौन उत्पीडऩ के सबूत मिले हैं और मंत्री उन सदस्यों के खिलाफ  अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का इरादा रखते हैं, जिनके खिलाफ सबूत पाए गए हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि खेल मंत्रालय उपरोक्त समिति की सिफारिशों को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की अंतरिम समिति को भेजेगा। बोर्ड को समिति की सिफारिशों का पालन करने के स त निर्देश दिए जाएंगे। (एजेंसियां)
 

वेबदुनिया पर पढ़ें