नागिन राइवलरी में बांग्लादेश के 5 रनों के भीतर 7 विकेट गिराकर श्रीलंका जीता

WD Sports Desk

गुरुवार, 3 जुलाई 2025 (12:31 IST)
BANvsSL कप्तान चरित असलंका (106) की शतकीय पारी के बाद वानिंदु हसरंगा (चार विकेट) और कामिंडु मेंडिस ( विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने पहले दिन-रात्रि एकदिवसीय मुकाबले में बुधवार को बंगलादेश को 77 रनों से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली हैं।
245 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलादेश का पहला विकेट परवेज हुसैन इमॉन (13) के रूप में गिरा। उन्हें ए फर्नांडो ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये नजमुल शान्तो ने तंजिद हसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 71रनों की साझेदारी की।

17वें ओवर में नजमुल शान्तों (23) के रनआउट होने से यह साझेदारी टूटी। इसी ओवर में वानिंदु हसरंगा ने लिटन कुमार दास को बिना खातो खोले ही पवेलियन भेज दिया। इसी ओवर में ही हसरंगा ने तंजिद हसन को आउटकर बंगलादेश को बड़ा झटका दिया। तेजिद हसन ने 61 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का लगाते हुए (62) रनों की पारी खेली।

पांचवें विकेट के रूप में मो. तौहीद हृदोय (एक) को कामिंडु ने बोल्ड आउट किया। 20वें ओवर में हसरंगा ने कप्तान मेहदी हसन मिराज (शून्य) का पगबाधा आउटकर बंगलादेश की कमर तोड़ दी। तंजीम हसन साकिब (1) और तस्कीन अहमद (शून्य) भी कामिंडु का शिकार बने। तनवीर इस्लाम (5) को महीश तीक्षणा ने आउट किया। 100 रनों पर 1 विकेट खोकर अच्छी स्थिती में दिख रही बांग्लादेश ने अगले 7 विकेट सिर्फ 5 रनों पर ही गंवा दिए।फिर बंगलादेश ने 125 के स्कोर पर अपने नौ विकेट गवां दिये थे। ऐसे समय में बल्लेबाजी करने मुस्तफिजुर रहमान ने जाकेर अली के साथ पारी को संभाला। इस दौरान जाकेर अली ने 59 गेंदों में चार चौके और चार छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।

First Blood to Sri Lanka!

Brilliant display by our Lions! Sri Lanka beat Bangladesh by 77 runs and take 1-0 lead in the ODI series! On to the next one!#SLvBAN #SriLanka pic.twitter.com/cwO4LSnHpl

— Sri Lanka Cricket  (@OfficialSLC) July 2, 2025
36वें ओवर की पांचवीं हसरंगा ने जाकेर अली (51) के स्कोर पर पगबाधा कर बंगलादेश की पारी का 167 के स्कोर पर अंत कर मुकाबला 77 रनों से जीत लिया।श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने 7.5 ओवर में 10 रन देकर चार विकेट लिये। कामिंडु मेंडिस ने पांच ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट झटके। असिता फर्नांडो और महीश तीक्षणा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 29 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। आलम यह था कि पथुम निसंका और कामिंडु मेंडिस तो अपना खाता भी नहीं खोल सके। निशान मदुश्का (6) तीसरे विकेट के रूप में आउट हुये। ऐसे संकट के समय बल्लेबाजी करने आये कप्तान चरित असालंका ने कुसल मेंडिस के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई।

29वें ओवर में तनवीर इस्लाम ने कुसल मेंडिस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। कुसल मेंडिस ने 43 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 45 रनों की पारी खेली। श्रीलंका का चौथा विकेट जनित लियानगे (29) के रूप में गिरा। उन्हें नजमुल शान्तो ने तंजीम के हाथों कैच आउट कराया। तंजीम का अगला शिकार मिलन रत्नायके (22) बने। वानिंदु हसरंगा (22) को तस्कीन ने आउट किया।

इसी दौरान कप्तान चरित असालंका ने अपना शतक पूरा किया। असालंका ने 123 गेंदों में छह चौके और चार छक्के लगाते हुए 106 रनों की शानदार पारी खेली। तोहीद हृदोय ने इशान मलिंगा (पांच) को रनआउटकर श्रीलंका की पूरी टीम को 49.2 ओवर में 244 पर समेट दिया।बंगलादेश की ओर से तसकीन अहमद ने 47 रन देकर चार विकेट और तंजीम हसन साकिब ने 46 रन देकर तीन विकेट लिये। तनवीर इस्लाम और नजमुल शान्तो ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी