सीईओ के रूप में रिलायंस स्पोर्ट्स से जुड़ेंगे रमन

सोमवार, 16 नवंबर 2015 (22:24 IST)
मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व मुख्य संचालन अधिकारी सुंदर रमन मुख्य कार्यकारी अधिकारी (खेल) के रूप में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) से जुड़ेंगे। कंपनी ने सोमवार को इसकी घोषणा की।
 
आरआईएल ने बयान में कहा, सुंदर रमन सीईओ (खेल) के रूप में रिलायंस से जुड़ रहे हैं। उनकी जिम्मेदारी आरआईएल की खेलों से जुड़ी गतिविधियों को मजबूती देना होगी जिसमें खेल में उसकी सभी तरह की गतिविधियां शामिल हैं। 
  
पिछले कुछ वर्षों में आरआईएल ने खेल संपत्तियों में काफी निवेश किया है और वे भारत के प्रमुख खेल घरानों में से एक है। आरआईएल स्वयं या फिर संयुक्त उपक्रम के जरिए क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, टेनिस और गोल्फ जैसे खेलों से जुड़ा हुआ है। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें