63 रनों पर भारत ने गंवाए 8 विकेट तो ट्विटर पर ट्रोल हुए भारतीय बल्लेबाज (वीडियो)

शनिवार, 28 अगस्त 2021 (18:51 IST)
तीसरे टेस्ट का चौथा दिन जब शुरु हुआ तो ऐसा लगा था कि भारत तीसरे दिन की तरह जुझारूपन दिखाएगा लेकिन 215 से 2 विकेट से शुरु किया दिन भारत के लिए काफी खराब गया। भारत पहले सत्र में ही 278 रनों पर ऑल आउट हो गया। सिर्फ 63 रनों पर भारत ने अपने 8 विकेट गिरा दिए।

कुछ कुछ यह प्रदर्शन वैसा ही था जैसा तीसरे टेस्ट के पहले दिन हुआ था जब भारत के 10 विकेट सिर्फ 78 रनों पर गिर गए थे।

पहला विकेट चेतेश्वर पुजारा का गिरा और उनके 2 साल के शतक का इंतजार खत्म नहीं हुआ। वह 91 रनों पर ओली रॉबिन्सन की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली को भी रॉबिन्सन ने 55 रनों पर जो रूट के हाथों कैच आउट करवा दिया।

England were rampant on day 4, cleaning India up for 278.

Tune into Sony Six (ENG), Sony Ten 3 (HIN), Sony Ten 4 (TAM, TEL) & SonyLIV (https://t.co/AwcwLCPFGm ) now! #ENGvINDOnlyOnSonyTen #BackOurBoys #Robinson #Overton pic.twitter.com/6pp3G0u0nU

— Sony Sports (@SonySportsIndia) August 28, 2021
इसके बाद तो विकटों की झड़ी लग गई। अंत में 30 रन बनाने वाले रविंद्र जड़ेजा ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ साझेदारी की लेकिन पारी की हार नहीं बचा सके।इंग्लैंड ने यह मैच एक पारी और 76 रनों से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।

ओली रोबिन्सन ने आज कमाल की गेंदबाजी की और पुजारा और कोहली जैसे पिच पर टिक चुके बल्लेबाजों को आउट करके इंग्लैंड के लिए जीत की नींव रखी उन्होंने अपने चौथे टेस्ट में ही दूसरी बार 5 विकेट हॉल लिया।

बहरहाल भारत का बल्लेबाजी क्रम ली़ड्स पर ध्वस्त हो रहा था और ट्विटर पर फैंस कटाक्ष से टीम इंडिया को निशाने पर ले रहे थे। (वेबदुनिया डेस्क)

I don't think a knee-jerk reaction is needed. But they should just again have a hard look at Virat as captain, Shastri as coach and Anushka as advisor.

— Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt) August 28, 2021

Bowler name ends with 'son' (Anderson, Robinson, Jamieson)

Kohli :#ENGvsIND pic.twitter.com/z4kLSxSxwZ

— Karthik (@Karthi_kn14) August 28, 2021

Pic1: Pant in India & Australia.

Pic2: Pant in England.#ENGvsIND #INDvsEND pic.twitter.com/W5a642GwBV

— Mukesh (@gutka_wala_) August 28, 2021

Match Gaya Bhaad Mein. Jaldi Out Ho, Long Weekend Enjoy Karenge... #EngvsInd pic.twitter.com/Gx0Q9SHv0s

— Ƥɑɾɑʍ (@Param63465581) August 28, 2021

फुटबॉल की तरह क्रिकेट में भी ऑफ साइड रूल शुरू किया जाये, ऑफ साइड के बाहर सब नो बॉल @imVkohli #INDvENG

— Rofl Gandhi 2.0  (@RoflGandhi_) August 28, 2021

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी