जिसने बचाई ऋषभ पंत की जान उसी ने की आत्महत्या की कोशिश, गर्लफ्रेंड की हुई मौत

WD Sports Desk

शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025 (16:21 IST)
(Credit : X)

भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दिसंबर 2022 में एक भयानक कार दुर्घटना का शिकार बनाए थे। रुड़की के पास देहरादून हाईवे पर उनकी कार एक डिवाइडर से टकरा गई थी। गंभीर हालत में दो युवकों ने जलती हुई कार से ऋषभ को बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई थी, रजत कुमार और निशु कुमार शामिल। अब रजत को लेकर खबर सामने आई है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसके बाद रजत अपनी जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं और उनकी गर्लफ्रेंड की जान जा चुकी है।

यह घटना 9 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव बुच्चा बस्ती से सामने आई।


रिपोर्ट्स के मुताबिक रजत कुमार और उनकी गर्लफ्रेंड 5 साल से रिलेशनशिप में थे और अपने रिश्ते को आगे ले जाना चाहते थे लेकिन अलग अलग जाती का होने की वजह से उनके परिवारों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, जिसके बाद परेशान होकर रजत कुमार और उनकी गर्लफ्रेंड ने जहर खाकर खुदखुशी करने की कोशिश की जिसके बाद मनु की जान चली गई और रजत कुमार हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

ऋषभ पंत को वक्त पर बचाने के लिए ऋषभ पंत के रजत और उनके दोस्त को स्कूटी गिफ्ट की थी, वे दोनों पंत से देहरादून में अस्पताल मिलने भी गए थे। 


ALSO READ: ऋषभ पंत या केएल राहुल? चैंपियंस ट्रॉफी में विकेटकीपर के रूप में कौन होगी पहली पसंद, गंभीर ने दिया जवाब

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी