India vs New Zealand T20: 'सुपर ओवर' में ऐसे छा गए रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 29 जनवरी 2020 (17:50 IST)
हैमिल्टन। रोमांच की पराकाष्ठा को स्पर्श करने वाला भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला बरसो बरस याद किया जाता रहेगा।  'सुपर ओवर' में आए फैसले में भारत के रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह छा गए। रोहित ने जहां बल्लेबाजी में करिश्मा किया तो वहीं बुमराह ने गजब की गेंदबाजी की। सुपर ओवर का पल-पल का हाल... 
 
सुपर ओवर में भारत की तरफ से बुमराह गेंदबाज 
पहली गेंद : बुमराह की पहली गेंद पर केन विलियम्सन ने 1 रन लिया 
दूसरी गेंद : बुमराह की दूसरी गेंद पर मार्टिन गुप्टिल ने 1 रन लिया 
तीसरी गेंद : बुमराह की तीसरी गेंद पर विलियम्सन का छक्का, कुल 8 रन 
चौथी गेंद : बुमराह की चौथी गेंद पर विलियम्सन का चौका, कुल 12 रन 
पांचवीं गेंद : बुमराह की पांचवीं गेंद पर न्यूजीलैंड को बाय का 1 रन, कुल 13 रन 
छठी गेंद : बुमराह की छठी गेंद पर मार्टिन गुप्टिल का चौका, कुल 17 रन 
इस तरह न्यूजीलैंड ने सुपर ओवर की 6 गेंदों पर 17 रन बनाकर भारत को जीत के लिए 18 रनों का लक्ष्य दिया। 
 
सुपर ओवर में न्यूजीलैंह की तरफ से टिम साउदी गेंदबाज
पहली गेंद : साउदी की पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने 2 रन लिए 
दूसरी गेंद : साउदी की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने 1 रन लिया 
तीसरी गेंद : साउदी की तीसरी गेंद पर लोकेश राहुल ने चौका जड़ा, कुल 7 रन 
चौथी गेंद : साउदी की चौथी गेंद पर लोकेश राहुल ने 1 रन लिया, कुल 8 रन 
पांचवीं गेंद : साउदी की पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने छक्का लगाया, कुल 14 रन 
छठी गेंद : साउदी की छठी गेंद पर रोहित शर्मा ने विजयी छक्का लगाया, कुल 20 रन 
इस तरह 'सुपर ओवर' की आखिरी 2 गेंदों पर रोहित के लगातार 2 छक्कों ने टीम इंडिया को मैच के साथ ही पहली बार न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज जितवा दी। सुपर ओवर में 15 रन तो बनाए ही इसके पूर्व उन्होंने टीम इंडिया के लिए 40 गेंद में 65 रन की पारी खेली। रोहित के वीरों ने रोहित को बड़ा सा सैल्यूट किया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी