RCB से होगी इन 2 बड़े नामों की छुट्टी, टीम मैनेजमेंट ने उठाया यह कदम

सोमवार, 17 जुलाई 2023 (17:06 IST)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) अपने कोचिंग स्टाफ में फेरबदल कर सकती है क्योंकि फ्रेंचाइजी क्रिकेट परिचालन निदेशक माइक हेसन और मुख्य कोच संजय बांगड़ के अनुबंध की समीक्षा कर रही है।IPL के कोचिंग स्टाफ के अनुबंध का नवीनीकरण सितंबर में होना है और आरसीबी ने संकेत दिया कि किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले उनके प्रदर्शन को गंभीरता से देखा जायेगा।

फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा, ‘‘आरसीबी के साथ उनका अनुबंध अब भी कायम है। टीम अब भी समीक्षा की प्रक्रिया से गुजर रही है। अगर कोई घोषणा होती है तो हम आपको बतायेंगे। ’’

बांगड़ और हेसन से अभी आरसीबी के साथ उनके अनुबंध की स्थिति के बारे में प्रतिक्रिया नहीं ली जा सकी है।हेसन 2019 में फ्रेंचाइजी से जुड़े थे और साइमन काटिच के आईपीएल 2022 से पहले निजी कारणों से हटने के बाद बांगड़ को यह जिम्मेदारी दी गयी थी।

हालांकि 2022 और 2023 में भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। साल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुंबई इंडियन्स की जीत की बदौलत प्लेऑफ में आ पाई थी वहीं साल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ में भी नहीं आ पाई।गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस इस बात से हमेशा निराश रहते हैं कि टीम एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। इस कारण फैंस लगभग हर सत्र के बाद से ई साला कम नामदे ट्विटर पर  लिखते हैं।

कुल 2 बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही थी और दोनों बार उसे हैदरबाद टीम से मात खानी पड़ी थी। टीम के पास अब एबी डीविलियर्स, क्रिस गेल की सेवाएं मौजूद नहीं है। वहीं विराट कोहली भी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। हालांकि इस सत्र में फाफ और उनकी जोड़ी खासी चली थी।दोनों कोच की समीक्षा की खबर इस ओर ही प्रेरित है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जल्द से ही खिताब का सूखा खत्म करे। अभी कोच पर गाज गिरी है हो सकता है कुछ और खिलाड़ियों को मिनी नीलामी से पहले भी रीलीज किया जाए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी