IPL 2025 में ओस नहीं बनेगी गेंदबाजों का सिरदर्द, अंपायर के पास रहेगा गीली गेंद बदलने का अधिकार

WD Sports Desk

शनिवार, 22 मार्च 2025 (16:30 IST)
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में शाम के मैच में ओस के प्रभाव से निटपने के लिए दूसरी पारी के 11वें ओवर के बाद गेंद को बदलने की अनुमति होगी।शनिवार से शुरु हो रहे आईपीएल से पहले यह फैसला गुरुवार को सभी 10 फ्रैंचाइजी के कप्तानों के साथ हुई बैठक में लिया गया। गेंद के अतिरिक्त बदलाव के लिए किए जाने वाले अनुरोध पर मैदानी अंपायर कोई भी फैसला अपने विवेक के आधार पर लेंगे।

यह प्रावधान केवल शाम के मैचों के लिए किया गया है, दोपहर के मैचों के लिए नहीं। यदि गेंदबाजी टीम दूसरी पारी में 11वें ओवर के बाद गेंद नहीं बदलना चाहेगी तब ऐसी स्थिति में नई गेंद का उपयोग नहीं किया जाएगा।

UPDATES ON 2ND BALL RULE:

- It'll be used in the 2nd innings.
- It'll come into play after the 11th over.
- The umpire will determine whether the ball needs to be changed.
- It'll be decided on the presence of dew.
- Unlikely to be used in the afternoon matches. (Cricbuzz). pic.twitter.com/XyO2jqGRMx

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 20, 2025
अब से पहले तक गेंद को बदले जाने का फैसला लेने का अधिकार अंपायरों के पास ही हुआ करता था। अंपायर इस संबंध में निर्णय ऐसी स्थिति में लिया करते थे जब उन्हें लगता था कि गेंद ओस की वजह से बेहद गीली हो गई है।

11वें ओवर के बाद बदली जाने वाली गेंद में उतनी ही घिसावट होगी जितनी पुरानी गेंद में होगी। अहम बात यह है कि यह गेंद अंपायर चुनेंगे और गेंदबाजी टीम इस संबंध में आपत्ति दर्ज नहीं करा पाएगी। गेंदबाजी टीम के लिए इसमें संभावित नुकसान यह हो सकता है कि अगर बदली गई गेंद पुरानी गेंद की तुलना में अधिक सख्त हुई तो रन बनाना आसान हो जाएगा।(एजेंसी)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी