फिर बाहर जाती गेंद पर गंवाया कोहली ने विकेट, पुजारा रहाणे भी हुए ट्रोल (वीडियो)

बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (17:11 IST)
पहले सत्र में विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर 18 और 12 रन बनाकर डटे हुए थे। विराट कोहली को एक बार पगबाधा में भाग्य का साथ मिला तो पुजारा का कैच रबाड़ा ने टपकाया। लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों का भाग्य ज्यादा देर तक इनके साथ नहीं चल पाया।

विराट कोहली दूसरे सत्र की पहली ही गेंद पर जानसेन की गेंद पर कॉक को कैच थमा बैठे। विराट कोहली इस साल ज्यादातर इस ही अंदाज में अपना विकेट गंवाते रहे, यह सिलसिला भारत से लेकर दक्षिण अफ्रीका तक जारी रहा।

Marco Jansen bringing the magic on debut #SAvIND #FreedomTestSeries #BetwayTestSeries #BePartOfIt pic.twitter.com/7cYIorUwsY

— Cricket South Africa (@OfficialCSA) December 29, 2021
इसके बाद पुजारा भी लूंगी एन्गिडी का शिकार बन गए और 16 रनों पर चलते बने। कोहली के बाद बुरे फॉर्म के साथ पुजारा के साथ साथ निभाने आए रहाणे भी सिर्फ 20 रन बनाकर जानसेन की शॉर्ट गेंद का शिकार हो गए।

भारतीय मध्यक्रम की एक और नाकामी के कारण क्रिकेट फैंस को काफी निराशा हुई। यह निराशा ट्विटर पर व्यंग्य के माध्यम से उजागर हुई। खासकर कोहली के ऑफ साइ़ की गेंद से छेड़छाड़ करने के रवैये से फैंस खासा निराश हुए।

Stop simping on outside off ball kohli saab pic.twitter.com/HhPC0yBkhL

— Div (@div_yumm) August 28, 2021

Kolly pujara rahane retirement speech pic.twitter.com/1xPX24Ib97

— V (@vigil_nte) December 29, 2021

When Kohli sees a delivery outside off pic.twitter.com/Gf06MTSZEb

— Rajabets India (@smileandraja) December 29, 2021

Just virat kohli thing.. #SAvsIND #Kohli #viratkholi pic.twitter.com/uVaMYeJvnH

— Saurav (@saurav535) December 29, 2021

Nothing just a Short love story of Virat Kohli and Outside off stump balls :-#INDvsSA #ViratKohli #Virat #Kohli pic.twitter.com/qoJg9kzNUt

— Innocent Child (@bholaladkaa) December 29, 2021

Nothing just Rahane, Pujara and Virat Kohli indicating who is currently playing worst.#SAvsIND #INDvsSA #Kohli pic.twitter.com/I0TFcGQ5cO

— Ministry Of Sarcasm (@M_OfSarcasm) December 29, 2021

Kohli: You need to bat better Rahane.
Rahane: I just need to bat better than you! #INDvsSA

— Divyanshu (@tweetappan) December 29, 2021
हालांकि बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत की स्थिति मजबूत ही कही जाएगा लेकिन मध्यक्रम का बुरा फॉर्म जारी रहा जो आने वाली सीरीज के लिए भारत के लिए अच्छे संकेत नहीं है।

कप्तान विराट कोहली (18) अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन लंच के बाद पहली गेंद पर ढीला शॉट खेलकर उन्होंने जेनसन को अपना विकेट इनाम में दिया।

रन बनाने के लिये जूझ रहे चेतेश्वर पुजारा (64 गेंदों पर 16) का पहले सत्र में एनगिडी की गेंद पर रबाडा ने शार्ट मिडविकेट पर उनका आसान कैच छोड़ा था। पुजारा इसका फायदा नहीं उठा पाये और इसी गेंदबाज की लेग साइड की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर क्विंटन डिकॉक के सुरक्षित हाथों में चली गयी।

अजिंक्य रहाणे (20) ने जेनसन की लगातार गेंदों पर दो चौकों और एक छक्का जड़कर अपना आत्मविश्वास दिखाया लेकिन इसी गेंदबाज की शार्ट पिच गेंद पर उनका हुक नियंत्रित नहीं था जिसे रॉसी वान डर डुसेन ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर आसानी से कैच किया।

रविचंद्रन अश्विन (14) एक बार डीआरएस के सहारे क्रीज पर टिके रहे लेकिन दूसरे अवसर पर तीसरे अंपायर का फैसला भी उनके खिलाफ गया। पंत ने अपनी पारी में छह चौके लगाये लेकिन रबाडा की शार्ट पिच गेंद पर पुल करने की अनिश्चितता में वह मिड ऑन पर कैच दे बैठे। इसके बाद भारतीय पारी सिमटने में देर नहीं लगी।

भारत की तरफ से दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 34 रन बनाये जबकि उसके बाद दूसरा बड़ा स्कोर अतिरिक्त रन (27) का था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी