अपने आखिरी वनडे में फ्लॉप हुए स्टोक्स, फिर भी विराट ने बोले यह शब्द

बुधवार, 20 जुलाई 2022 (18:23 IST)
लंदन:इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि मैदान पर उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के वह हमेशा से कायल रहे हैं।स्टोक्स ने सोमवार को वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था जिसके बाद कोहली ने उन्हें ‘सबसे प्रतिस्पर्धी’ प्रतिद्वंद्वी बताया था।

स्टोक्स ने ‘स्काइ स्पोर्ट्स ’ से कहा ,‘‘ विराट क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में महानतम खिलाड़ियों में से एक रहेंगे। वह शानदार खिलाड़ी है। उसके जैसे खिलाड़ी के खिलाफ खेलने में मुझे बहुत मजा आता है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ खेल में उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता का मैं हमेशा से कायल रहा हूं। उसके जैसे खिलाड़ी के खिलाफ खेलने से पता चलता है कि इसके क्या मायने हैं। सिर्फ आपके लिये नहीं बल्कि शीर्ष स्तर पर खेलने वाले हर खिलाड़ी के लिये।’’उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे यकीन है कि मैदान पर हम एक दूसरे के खिलाफ और खेलेंगे। विराट के विचार सुनकर अच्छा लगा।’’

स्टोक्स के आखिरी वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराया

रासी वान डेर डुसेन के 134 रन और एनरिच नॉर्किया के चार विकेट की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने बेन स्टोक्स के आखिरी एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड को 62 रन से हरा दिया।दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 333 रन बनाये। वान डेर डुसेन ने जानेमन मलान (57) और एडेन मार्कराम (77) के साथ शतकीय साझेदारी की।

वान डेर डुसेन का वनडे क्रिकेट में पिछला सर्वोच्च स्कोर नाबाद 129 रन था जो उन्होंने जनवरी में भारत के खिलाफ बनाया था।जवाब में इंग्लैंड की टीम 271 रन पर आउट हो गई। जो रूट ने 77 गेंद में 86 रन बनाये जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे।नॉर्किया ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाये।दूसरा वनडे शुक्रवार को खेला जायेगा।

The end of a great ODI career.

Thanks for the memories, @benstokes38  pic.twitter.com/Fx84WVrytC

— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) July 19, 2022
ऐसा रहा वनडे करियर
बेन स्टोक्स ने अपने अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय करियर में 105 मैच खेलकर 39.45 की औसत से 2919 रन बनाये हैं। वह एकदिवसीय मैचों में 102 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ तीन शतक और 21 अर्द्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 74 विकेट भी लिये। अलविदा स्टोक्स

Got to call the moment Ben Stokes ODI career came to an end alongside Mark Wood on the BBC - and what a wonderful career it was pic.twitter.com/9vFThTkO5I

— Aatif Nawaz (@AatifNawaz) July 20, 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी