विराट रहेंगे तीनों फॉर्मेट के कप्तान, बीसीसीआई अधिकारी ने दिया बयान

सोमवार, 13 सितम्बर 2021 (17:43 IST)
सुबह से ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी कि विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए कप्तानी को अलविदा कहने का मन बना लिया है। लेकिन शायद यह अफवाह से ज्यादा कुछ ना हो।

इस खबर के फैलने के बाद बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अनिल धूमल ने एक प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी को बयान दिया कि विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान बने रहेंगे और अभी तक बोर्ड ने स्प्लिट कैपटंसी, यानि कि अलग फॉर्मेट के लिए अलग कप्तान वाली योजना पर विचार नहीं किया है।

उन्होंने टी-20 विश्वकप के बाद विराट कोहली के टी-20 और वनडे की कप्तानी से इस्तीफे की बात को भी सिरे से नकार दिया है और इसे बकवास करार दिया है।

pic.twitter.com/1Ll8o6dvvH

— Prashant Paleja (@caprashant1) September 13, 2021

Virat: aur bhai, 2 ghante ke liye India ke T20 , ODI team ka captain bann kar kaisa laga?

Rohit: TOIKMKB pic.twitter.com/mun8gylWMQ

— Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt) September 13, 2021

"Born To Be a Captain " #ViratKohli @imVkohli pic.twitter.com/qJ7lvAic5l

— Bang VK Haters™ (@BangVKH) September 13, 2021

If India Wins

Some intellectuals ~ Whole credit to Team players

If India Lost

~ Change the captaincy  WTF? #INDvENG #ViratKohli pic.twitter.com/0qBzmRT91K

— Vɪʀᴀᴛ Kᴏʜʟɪ Fᴀɴ™ (@Viratis_mylife) September 6, 2021

#ViratKohli is the captain of All three format @BCCI#Goat  #KingKohli :
All Fans Right Now : pic.twitter.com/yt2QDBtGNX

— Melawan (@melawanshwa) September 13, 2021
सुबह यह खबर सुनकर रोहित के फैंस तो काफी खुश थे और विराट के फैंस निराश लेकिन दोपहर बाद आए इस बयान से पासा पलट गया और विराट के फैंस खुश हो गए और रोहित शर्मा के फैंस ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। ट्विटर पर कुछ इस तरह के ट्वीट्स देखने को मिले।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा को कप्तान बनाने की बात सिर्फ फैंस नहीं कुछ क्रिकेट विशेषज्ञ भी कर चुके हैं। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में भारत को एशिया कप 2018 जिताया था वहीं आईपीएल में मुंबई को 5 बार विजेता बना चुके रोहित में टी-20 कप्तानी के भी गुर हैं। हाालांकि लगता है अभी रोहित को कप्तानी के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। (वेबदुनिया डेस्क)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी