बेटी की मौत और पिता ने जड़ा शतक, हर कोई कर रहा है इस खिलाड़ी को सलाम

शनिवार, 26 फ़रवरी 2022 (20:57 IST)
रणजी में बड़ौदा की ओर से शतक बनाने वाले विष्णु सोलंकी को हर कोई सलाम कर रहा है। इसकी एक खास वजह है। शतक तो हर कोई जड़ता है लेकिन जिन परिस्थितियों में विष्णु ने शतक जड़ा था वह खासा मुश्किल था।

विष्णु सोलंकी के यहां हाल ही में एक लड़की का जन्म हुआ था लेकिन स्वास्थय संबधी कुछ स्थिति के कारण वह दुनिया में नहीं रही। अचानक खुशी मातम में बदल गई। इस स्थिति में भी सोलंकी मैदान पर उतरे और उन्होंने शतक जड़ा। उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ 12 चौके लगाकर 104 रन बनाए।

What a player . Has to be the toughest player i have known. A big salute to vishnu and his family by no means this is easy wish you many more hundreds and alot of success  pic.twitter.com/i6u7PXfY4g

— Sheldon Jackson (@ShelJackson27) February 25, 2022
ऐसा साल 1999 में सचिन तेंदुलकर के साथ हुआ था जब भारत वनडे विश्वकप में पहला मैच हार गया था और उन्हें पिताजी के देहांत के बाद इंग्लैंड से भारत वापस आ गए थे। हालांकि भारत दूसरे मैच में भी हार गया था और वह देश के लिए खेलने गए थे और फिर शतक जड़कर भारत तो टूर्नामेंट में जिंदा रखा था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी