औरतों के 8 'राज'

सोमवार, 18 जुलाई 2016 (12:31 IST)
औरतें मर्दों से बेहतर कैसे हैं? आइए, आपको बताते हैं वे 8 राज की बातें जो उन्हें मर्दों से बेहतर बनाती हैं।
ज्यादा जीती हैं : महिलाएं ज्यादा जीती हैं। इसकी एक सबसे बड़ी वजह है हृदय रोगों के लिए उनकी प्रतिरोध क्षमता। उन्हें हृदय रोग 70-80 की उम्र में होते हैं जबकि पुरुषों का दिल 50-60 में ही टें बोलने लगता है।
 
ज्यादा सहनशक्ति : कई अध्ययन यह साबित कर चुके हैं कि महिलाओं में दर्द सहने की क्षमता पुरुषों से ज्यादा होती है। साइकॉलजिस्ट क्लिफर्ड लजारस कहते हैं कि वे खुद को प्रसव के दर्द के लिए तैयार कर रही होती हैं।
 
तनाव सहने में माहिर : वेस्टर्न ओंतारियो यूनिवर्सिटी में लंबे अध्ययनों से यह पता चला कि महिलाएं तनाव को बर्दाश्त करने में ज्यादा सक्षम होती हैं। उनका मस्तिष्क ऑक्सिटोसिन ज्यादा पैदा करता है। यही हारमोन हमें शांत रखता है।
 
याददाश्त गजब की : ब्रिटेन की ऐस्टन यूनिवर्सिटी में एक रिसर्च से पता चला कि महिलाओं की याददाश्त पुरुषों से बेहतर होती है और उम्र के साथ दोनों की क्षमताओं का अंतर बढ़ता जाता है।
 

ज्यादा स्मार्ट : इंटेलिजेंस एक्सपर्ट जेम्स फ्लिन के मुताबिक यूरोप, अमेरिका, कनाडा और न्यूजीलैंड की महिलाओं ने पुरुषों को इंटेलिजेंस टेस्ट में हरा दिया है। महिलाओं का मस्तिष्क ज्यादा तेजी से विकसित होता है।
कॉलेज में ज्यादा सफल : जॉर्जिया और कोलंबिया यूनिवर्सिटी की एक साझी स्टडी में पता चला कि लड़कियां साइंस को ज्यादा अच्छे से समझ सकती हैं। पुरुषों की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई अधूरी छोड़ने की संभावनाएं भी ज्यादा होती हैं।
 
रास्ते पहचानने में माहिर : प्रोफेसर डाएन हाल्पर कहते हैं कि महिलाएं निशान और संकेत याद रखने में बेहतर होती हैं इसलिए उन्हें रास्ते याद रहते हैं। वे खोई चीजें भी जल्दी खोज सकती हैं।
 
पाई-पाई का हिसाब : हिसाब-किताब में महिलाएं बेहतर होती हैं। बार्कलेज वेल्थ ऐंड लेडबरी रिसर्च की स्टडी में पता चला कि निवेश में महिलाओं ने बेहतर नतीजे दिए क्योंकि पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन बनता है जो उन्हें गैरजरूरी रिस्क लेने को उकसाता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें