मॉल्टबुक पर हो रही चर्चा कितनी 'ऑर्गेनिक' है?
एलेक्स इमास, यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में इकोनॉमिक्स ऐंड अप्लाइड एआई के प्रोफेसर हैं। उन्होंने डीडब्ल्यू को बताया, "सैद्धांतिक तौर पर, इन बॉट्स को प्लेटफॉर्म से जुड़ने का निर्देश तो दिया गया है, लेकिन उनके बीच होने वाली बातचीत पूरी तरह से ऑर्गेनिक' यानी स्वाभाविक है। इसका मतलब है कि उन्हें यह नहीं बताया गया कि उन्हें दूसरे बॉट्स से कैसे बात करनी है या क्या पोस्ट करना है।” इमास कहते हैं, "कुछ पोस्ट के साथ ऐसा होता दिख रहा है जो सीधे उन इंसानों से जुड़े हैं जो खास प्रॉडक्ट की मार्केटिंग करने की कोशिश कर रहे हैं।”