लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 64.66 प्रतिशत मतदान, बंगाल में बंपर वोटिंग

मंगलवार, 23 अप्रैल 2019 (20:10 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 64 फीसदी से अधिक मतदान हुआ, जिसमें बंगाल में बंपर वोटिंग शामिल है। यह जानकारी चुनाव आयोग ने दी। तीसरे चरण में 116 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ, जिनमें गुजरात और केरल की सभी सीटें शामिल हैं। तीसरे चरण में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी और कई प्रमुख उम्मीदवार चुनाव मैदान में शामिल हैं। 
 
चुनाव आयोग ने बताया कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 64.66 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले दो चरणों में 11 और 18 अप्रैल को क्रमश: 91 और 95 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था। तीसरे चरण के चुनाव के हाईलाइट्‍स...

- शाम 6 बजे तक यूपी में 56.57 प्रतिशत, बिहार में 59.28, गुजरात में 59.31, गोवा में 70.91, त्रिपुरा में 78, असम में 74, पश्चिम बंगाल में 79, जम्मू कश्मीर में12.86, दादर नगर हवेली में 71.83, महाराष्ट्र में 59.11, छत्तीसगढ़ में 65.91, दमन दीव में 65.34, ओडिशा में 58.18 प्रतिशत मतदान हुआ। 

- तीसरे चरण में शाम 5 बजे तक यूपी में 54, गुजरात 24, असम में 65, गोवा में 64, बिहार 50, कर्नाटक 60, बंगाल 73, केरल 70.28, कश्मीर 11.22, छत्तीसगढ़ 58.37, महाराष्ट्र 50 प्रतिशत मतदान। 

- तीसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक उत्तर प्रदेश में 47.1 प्रतिशत, बिहार 46.94, केरल 54.51, गोवा 57.16, कर्नाटक 49.8, गुजरात 49.44, कश्मीर 10.64, पश्चिम बंगाल 66.8, महाराष्ट्र 44.21, छत्तीसगढ़ में 55.26, असम में 62.13 प्रतिशत मतदान। 
- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने असम के दिसपुर में मतदान किया।
- पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद क्षेत्र में हिंसक झड़प। कांग्रेस ने एक समर्थक की मौत का दावा किया। 
दोपहर 1 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में एवं सबसे कम जम्मू-कश्मीर में मतदान। विभिन्न राज्यों में मतदान की स्थिति...
-कर्नाटक में 36.74 प्रतिशत मतदान। 
-बिहार में 37.5 प्रतिशत। 
-महाराष्ट्र में 30.99 प्रतिशत।
-पश्चिम बंगाल में 51.90 प्रतिशत।
-केरल में 38.81 प्रतिशत। 
-असम 46.6 प्रतिशत मतदान। 
-गोवा में 45.66 प्रतिशत मतदान। 
-जम्मू कश्मीर में 9.63 प्रतिशत।
- गुजरात में दोपहर 1 बजे तक 39% मतदान। 
- चुनाव आयोग से पीएम मोदी की शिकायत करेगी कांग्रेस, वोटिंग के बाद चुनावी भाषण देने का आरोप।
- पश्चिम बंगाल में मुर्शीदाबाद के रानीनगर में बूथ के पास देशी बम से हमला। 
- एटा लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को हो रहे मतदान के दौरान एक मतदान केन्द्र पर छत का पंखा गिरने से पीठासीन अधिकारी बुरी तरह घायल हो गए।
- गांधीनगर में लालकृष्ण आडवाणी ने डाला वोट। 
- कन्नूर निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर उस समय अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई जब वीवीपीएटी मशीन से अचानक सांप निकल आया और मतदान कुछ समय के लिए बाधित हो गया।
- एक मतदान केंद्र पर वीवीपीएटी मशीन से एक छोटा सांप बाहर निकला जिसके कारण अधिकारी और मतदाता घबरा गए।
- हालांकि सांप को जल्द ही वहां से हटा दिया गया और मतदान केंद्र पर मतदान कुछ समय बाधित रहने के बाद पुन: शुरू हो गया।
- बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे तक 26.19 प्रतिशत मतदान
- झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा एवं खगड़िया में सुबह 10 बजे तक क्रमश: 23.75 प्रतिशत, 28.50 प्रतिशत, 30.71 प्रतिशत, 25.00 प्रतिशत एवं 26.00 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
-छत्तीसगढ़ में अंतिम चरण की सात लोकसभा सीटों पर पहले चार घंटे में 27.29 प्रतिशत मतदान हो चुका है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तीसरे एवं राज्य के आखिरी चरण में रायपुर एवं बिलासपुर सीटो पर 25-25, रायगढ़ में 14, कोरबा में 13, जांजगीर-चापा में 15, दुर्ग में 21 एवं सरगुजा में 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 
-पूर्वी त्रिपुरा संसदीय क्षेत्र में 11 बजे तक 28.63 प्रतिशत मतदान। 
-गुजरात में शुरुआती चार घंटे में लगभग 25 प्रतिशत मतदान, वोट डालने वालों में प्रधानमंत्री मोदी, उनकी मां हीराबा, अमित शाह भी शामिल। सर्वाधिक 31.31 प्रतिशत मतदान दाहोद अनुसूचित जाति सुरक्षित क्षेत्र में तथा सबसे कम 19.12 अहमदाबाद पूर्व में हुआ है। पहले दो घंटे में 10.01 प्रतिशत वोटिंग हुई थी और इसके बाद इसमे थोड़ी तेजी आई।
-केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने मंगलवार को कहा कि राज्य में हो रहे लोकसभा चुनावों के लिए मतदान के दौरान शुरुआती घंटों में ईवीएम के खराब होने का मामला एक गंभीर मुद्दा है। विजनय ने कन्नूर जिले में विनारायी के आरसी अमला विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद कहा कि कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की शिकायतों को चुनाव आयोग ने गंभीरता से नहीं लिया।
- समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मु्‍ख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे भारत ईवीएम में खराबी आ रही है। जिला अधिकारी का कहना है कि मतदानकर्मी पूरी तरह प्रशिक्षित नहीं हैं। 350 से ज्यादा मशीनों को बदला जा चुका है। 
- वायनाड से एनडीए उम्मीदवार तुषार वेल्लापल्ली ने ईवीएम की गड़बड़ी को मुद्दा बनाते हुए फिर से मतदान की मांग की है। 
- कांग्रेस के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने सुरेन्द्रनगर लोकसभा क्षेत्र में वीरमगाम के बूथ क्रमांक 252/355 पर मतदान किया। 
- केरल के वायनाड में भी आज ही मतदान हो रहा है। इस सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं।
- कर्नाटक में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुलबर्गा के बूथ नंबर 119 पर मतदान किया। खड़गे गुलबर्गा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बेन ने अहमदाबाद के रायसन में मतदान किया। 
- बदायूं में मतदान करने से पहले ही दमे का दौरा पड़ा और मतदाता की मौत हो गई।
- अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने सैफई में किया मतदान।
- रामपुर के डीएम बोले, शुरुआत में दिक्कत आई थी, अब सब कुछ सामान्य। 
- अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लगाया आरोप, पूरे देश में EVM में गड़बड़ी हो रही है, EVM से वोट भाजपा को जा रहा है। 
- सामाजिक कार्यकर्ता अण्णा हजारे ने रालेगण सिद्धी में किया मतदान।
- यूपी के मुरादाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव अधिकारी को पीटा, कहा- मतदाताओं से समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न साइकल पर वोट डालने के लिए कह रहे थे चुनाव अधिकारी। 
- पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा, झड़प में कई टीएमसी कार्यकर्ता घायल।
- लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 15 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों की 116 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में सुबह 10 बजे तक 10.10 प्रतिशत मतदान हुआ। 
- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और ये युवा मतदाता समझदारी से मतदान करेंगे।
- गोवा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत संकालिम क्षेत्र स्थित मतदान केन्द्र में सुबह करीब आठ बजे अपनी पत्नी एवं गोवा भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख सुलक्षणा सावंत के साथ पहुंचे।
- लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत अनंतनाग संसदीय क्षेत्र के अनंतनाग जिले पर मतदान के लिए मंगलवार सुबह काफी कम लोग पहुंचे। अनंतनाग सीट के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच तीन चरणों में मतदान होगा।
- सुबह 9 बजे तक असम में 12.36% और बिहार में 12.6% मतदान।
- यूपी में 10.24%, गुजरात में 10.01%, गोवा  2.29%, केरल में 2.35 %, महाराष्‍ट्र में 0.99 प्रतिशत और कर्नाटक में 1.75% मतदान।  
- केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के तल्चर में किया मतदान। 
- बिहार में सुबह आठ बजे तक 4.30 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट। 
- बिहार की पांच लोकसभा सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा एवं खगड़िया में सुबह आठ बजे तक क्रमश: 4.50 प्रतिशत, 4 प्रतिशत, 3 प्रतिशत, 5 प्रतिशत एवं 5 प्रतिशत मतदान।
- गांधीनगर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। 
- राजकोट में गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी ने परिवार के साथ वोट डाला। 
- वोट डालने के बाद मोदी बोले, आतंकवाद का शस्त्र IED होता है, मतदाताओं का शस्त्र वोट होता है।
- मोदी ने कहा, वोट देकर लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने का सौभाग्य‍ मिला।
- उमंग और उत्साह के साथ मतदान करें।
- पीएम ने गुजराती में लोगों का हाल चाल भी पूछा। 
- मतदान के बाद उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। 
- पीएम मोदी ने डाला वोट, 117 सीटों पर दिखा वोटर्स का उत्साह 
- प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के रानिथ पोलिंग बूथ पर किया मतदान।
- अमित शाह की पोती को गोद में उठाया, दुलारा। 
- अमित शाह के बेटे जय शाह को दिया आशीर्वाद। 
- खुली जीप में वोट डालने पहुंचे पीएम मोदी। 
- मां के घर के बाहर नरेंद्र मोदी ने लोगों से की मुलाकात, कुछ ही देर में डालेंगे वोट। 
- मतदान केंद्र पर पहुंचे अमित शाह। अब लोगों को नरेंद्र मोदी का इंतजार, लगे मोदी-मोदी के नारे।  
- वोट डालने से पहले नरेंद्र मोदी मां हीरा बेन से मिलने पहुंचे।
- मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, कई मतदान केंद्रों पर लगी कतार।
- मतदान के लिए गुजरात पहुंचे पीएम मोदी। थोड़ी देर में करेंगे मतदान।
- इस चरण में जिन 14 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की 116 सीटों में मतदान हो रहा है, 2014 चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने उनमें से 66 सीटें जीती थीं। वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने 27 पर जीत हासिल की थी। बाकी सीटें अन्य विपक्षी दलों और निर्दलियों के खातों में गयी थीं।
- तीसरे चरण के मतदान में करीब 18.56 करोड़ मतदाता अपना वोट डाल सकते हैं। चुनाव आयोग ने इसके लिए 2.10 लाख मतदान केंद्र बनाये हैं और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
- गुजरात के गांधीनगर से भाजपा अध्यक्ष शाह मैदान में हैं जहां से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंचते रहे। 
- केरल में वायनाड से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लड़ रहे हैं और इस सीट पर भी सबकी निगाहें हैं।
- उत्तर प्रदेश में सपा नेता मुलायम सिंह यादव के परिवार के चार सदस्यों का भविष्य ईवीएम में कैद होगा। मुलायम, उनके दो भतीजे धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव फिर से लोकसभा पहुंचने के लिए प्रयासरत हैं। इनके अलावा सपा के आजम खान और फिल्म अभिनेत्री तथा भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा भी प्रमुख चेहरों में हैं।
-  इस चरण में गुजरात की सभी 26 और केरल की सभी 20 सीटों पर मतदान।
- कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में 14-14, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की पांच, असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, गोवा की दो और दादर नगर हवेली, दमन दीव तथा त्रिपुरा की एक-एक सीटों पर मतदान जारी।
- सात चरणों में से सबसे बड़े इस चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा प्रमुख अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी